Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कनीना-अटेली सीएचसी में ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित, मरीजों को राहत

नारनौल  | महेंद्रगढ़ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ी सुधार की पहल के तहत कनीना और अटेली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में अब ब्लड स्टोरेज यूनिट स्थापित की गई है। इसके चलते गंभीर रोगियों और सिजेरियन सेक्शन के मरीजों को अब रक्त के लिए नारनौल या रेवाड़ी दौड़ने की जरूरत नहीं होगी।

इन दोनों केंद्रों में ब्लड स्टोरेज यूनिट जुड़ने से सड़क हादसे, जटिल प्रसव और सर्जरी के दौरान समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकेगा, जिससे संभावित मौतों में कमी आएगी। जिले में वर्तमान में चार फंक्शनल रिस्क्ड एंबुलेंस यूनिट (FRU) केंद्र नारनौल, महेंद्रगढ़, कनीना और अटेली में संचालित हैं।

अटेली सीएचसी में सिजेरियन सेक्शन के माध्यम से सफल प्रसव शुरू हो चुके हैं। ब्लड स्टोरेज यूनिट जुड़ने से ये दोनों केंद्र अब वास्तविक आपात चिकित्सा केंद्र के रूप में काम करेंगे। जिले में इससे पहले ब्लड बैंक केवल नारनौल में और ब्लड स्टोरेज यूनिट महेंद्रगढ़ में संचालित था।

स्वास्थ्य विभाग ने दोनों केंद्रों के लिए लगभग 10 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए हैं। इनमें रेफ्रिजरेटर, डीप फ्रीजर, ब्लड बैंक मॉनिटरिंग सिस्टम और अन्य जरूरी मशीनें शामिल हैं। इन उपकरणों के माध्यम से रक्त को सुरक्षित रूप से स्टोर किया जाएगा और जरूरत पड़ते ही तुरंत मरीज को उपलब्ध कराया जाएगा।

फिलहाल, ब्लड स्टोरेज यूनिट का संचालन करने वाले डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और लैब तकनीशियनों का प्रशिक्षण फरवरी में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद यूनिट का औपचारिक संचालन शुरू हो जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि एफआरयू, सिजेरियन सुविधा और ब्लड स्टोरेज यूनिट के साथ कनीना और अटेली अब जिले के ग्रामीण अंचलों के लिए जीवन रक्षक केंद्र बन जाएंगे। इससे सैकड़ों परिवारों को समय पर इलाज मिलने की संभावना बढ़ जाएगी और नई जिंदगी मिलने की उम्मीद भी मजबूत होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

अरुणाचल में बादल फटने से तबाही, पोटिन क्षेत्र अब भी राज्य के बाकी हिस्सों से कटा

summer express, ईटानगर | अरुणाचल प्रदेश के केयी पैन्योर जिले का पोटिन क्षेत्र 24 जून को हुई मूसलाधार बारिश, बादल फटने और उसके बाद आई विनाशकारी बाढ़ के कारण अब भी राज्य के अन्य हिस्सों से कटा हुआ है। प्राकृतिक आपदा के चलते पोसा गांव स्थित NEEPCO कॉलोनी में भारी तबाही मची, जिसमें पांच लोग...

लुधियाना में फैक्ट्री मालिक से 5 लाख की कथित ठगी, चार कारीगर बिहार फरार

Summer express, लुधियाना | लुधियाना में एक फैक्ट्री मालिक के साथ लाखों रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जैकेट निर्माण का काम लेने वाले चार कारीगर अग्रिम भुगतान के रूप में पांच लाख रुपये लेने के बाद काम पूरा किए बिना बिहार फरार हो गए। मामले में बिहार पुलिस...

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.