Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, चार दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, कई क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड

Shimla, 13 January-:हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में आगामी चार दिनों तक बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इस बीच कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राज्य के 19 स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है, जिनमें दो स्थानों पर तापमान माइनस और तीन स्थानों पर शून्य डिग्री के आसपास रहा।

बीते 24 घंटों के दौरान बरठीं, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर जिलों में शीतलहर का प्रभाव दर्ज किया गया। वहीं पांवटा साहिब क्षेत्र में मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह और देर रात के समय दृश्यता प्रभावित हुई। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को धूप खिली रही, हालांकि आसमान में हल्के बादल भी देखे गए।

न्यूनतम तापमान की बात करें तो शिमला में 6.6 डिग्री, सुंदरनगर 1.5, भुंतर 1.3, कल्पा 0.0, धर्मशाला 3.2, ऊना 2.0, नाहन 6.1, पालमपुर 2.0 और सोलन में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान -7.4 और ताबो में -7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी तक मौसम मुख्यतः साफ बना रहेगा। हालांकि 15 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।इसके प्रभाव से 16 से 19 जनवरी के बीच मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में विशेष रूप से बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 19 जनवरी को मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. इसके अलावा 15 जनवरी तक बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर और ऊना जिलों के कुछ क्षेत्रों में सुबह और देर रात घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।वहीं14 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की भी चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.