Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के हितों से समझौता नहीं होगा, बाहरी अफसरों पर लगे आरोपों पर कायम विक्रमादित्य सिंह

Shimla,Sanju-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर दिए गए अपने बयान को लेकर साफ कर दिया है कि वह अपने रुख से पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री होने के नाते उनकी पहली जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश के लोगों और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। प्रदेश के संसाधनों पर किसी भी तरह की बंदरबांट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विक्रमादित्य सिंह ने स्पष्ट किया कि हिमाचल प्रदेश देश के संघीय ढांचे का अभिन्न हिस्सा है और अन्य राज्यों से आने वाले अधिकारियों का स्वागत है, लेकिन यह स्वीकार्य नहीं है कि कोई अधिकारी प्रदेश के हितों को नुकसान पहुंचाए। उन्होंने कहा कि वह सीधे तौर पर हिमाचल की जनता के प्रति जवाबदेह हैं और जनता के अधिकारों से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे।लोक निर्माण मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारी बजट और संसाधनों की बंदरबांट में संलिप्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंडी में एक सरकारी कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी अधिकारियों के खिलाफ जो टिप्पणी की थी, उसमें तथ्य मौजूद हैं और यह बयान बिना वजह नहीं दिया गया।

विक्रमादित्य सिंह ने चेतावनी दी कि भविष्य में यदि ऐसे मामले सामने आते हैं तो संबंधित अधिकारियों के नाम सार्वजनिक किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर वह इस मुद्दे को सही मंच पर उठाएंगे। मंत्री ने दोहराया कि हिमाचल प्रदेश के प्राकृतिक और आर्थिक संसाधन प्रदेश के लोगों के हैं और अगर कोई भी इनके हक छीनने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.