19 June, 2025
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 3’ के पहले एपिसोड में अपनी जबरदस्त मौजूदगी और चुटीले अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया। नेटफ्लिक्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए ऐलान किया कि यह बहुप्रतीक्षित कॉमेडी शो 21 जून से हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम होगा।
वीडियो में शो की शुरुआत नवजोत सिंह सिद्धू के संवाद से होती है: “आज से हर पल मजेदार होगा।” इसके बाद कपिल शर्मा दर्शकों का स्वागत करते हैं और सलमान खान की धांसू एंट्री होती है। सलमान मजाक में कहते हैं, “जो शो हमारे पास हुआ करता था, नेटफ्लिक्स ने उसे छीन लिया और मुझे पहला गेस्ट बना दिया। यह असली ताकत है!”
कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक जब सलमान से कहते हैं, “टाइगर अभी भी जिंदा है,” तो सलमान मुस्कुराते हुए जवाब देते हैं, “वह जिंदा है, लेकिन आपके लिए नहीं!”कपिल शर्मा सलमान से आमिर खान के नए रिश्ते को लेकर चुटकी लेते हुए पूछते हैं कि आमिर तो लगातार कोशिश कर रहे हैं, आप कब शुरू करेंगे? इस पर सलमान कहते हैं, “आमिर कुछ और ही हैं। वह एक परफेक्शनिस्ट हैं – जब तक वह शादी को परफेक्शन नहीं कर लेते, तब तक वह घर नहीं बसाएंगे!”
एपिसोड का समापन सलमान और कपिल द्वारा फिल्म प्यार किया तो डरना क्या का सुपरहिट गाना ‘ओ ओ जाने जाना’ गाते हुए होता है, जिसने शो को यादगार बना दिया।