Facebook-f Youtube X-twitter

ईएसआईसी का बड़ा फैसला: नारनौल और रोजकामेव में खुलेंगी शाखाएं

गुरुग्राम। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने श्रमिकों और नियोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। ईएसआईसी की ओर से जल्द ही नारनौल (महेंद्रगढ़) और रोजकामेव (नूंह) में नए शाखा कार्यालय खोले जाएंगे। इस निर्णय से महेंद्रगढ़ और नूंह जिलों के हजारों पंजीकृत कर्मचारियों और नियोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अब तक इन दोनों जिलों के कर्मचारियों को ईएसआईसी से जुड़े कार्यों के लिए रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा स्थित कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। लंबी दूरी के कारण समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी। नए शाखा कार्यालय खुलने से पंजीकरण, चिकित्सा लाभ, बीमारी अवकाश, मातृत्व लाभ सहित अन्य बीमा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी।

ईएसआईसी अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से महेंद्रगढ़ जिले के सात हजार से अधिक और नूंह जिले के छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही नियोक्ताओं के लिए भी प्रक्रियाएं आसान और तेज होंगी।

गुरुग्राम की शाखाएं भी होंगी स्थानांतरित

ईएसआईसी ने सेवाओं के विकेंद्रीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए गुरुग्राम के डूंडाहेड़ा और मानेसर स्थित शाखा कार्यालयों को भी नए और उपयुक्त भवनों में स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। मानेसर के सेक्टर-2 में ईएसआईसी अस्पताल परिसर में संचालित शाखा कार्यालय को अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

बताया गया है कि डूंडाहेड़ा स्थित ईएसआईसी शाखा कार्यालय का भवन काफी जर्जर अवस्था में है, जिसे देखते हुए नए भवन में स्थानांतरण का फैसला लिया गया है। नए परिसरों में शिफ्ट होने के बाद कार्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

दो लाख से अधिक लाभार्थियों को मिलेगा फायदा

ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि नए भवनों में पर्याप्त स्थान, बेहतर बैठने की व्यवस्था, काउंटरों की संख्या बढ़ाने और डिजिटल सेवाओं को मजबूत करने की योजना है। इससे गुरुग्राम क्षेत्र में दो लाख से अधिक लाभार्थियों को बेहतर और तेज सेवाएं मिल सकेंगी।

विभाग के इस फैसले से न केवल श्रमिकों को राहत मिलेगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत नियोक्ताओं का भरोसा भी ईएसआईसी की सेवाओं पर और मजबूत होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.