Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बदलेगा मौसम का मिजाज, 16 से 19 जनवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार

Shimla, 14 January-:हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से जारी शुष्क मौसम के बीच अब राहत की उम्मीद बनती दिख रही है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 15 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से 16 से 19 जनवरी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। इस संभावित बदलाव से किसानों, बागवानों और पर्यटन क्षेत्र को खास राहत मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, मौसम परिवर्तन से पहले प्रदेश में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। बुधवार और गुरुवार को कई क्षेत्रों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। विशेष रूप से मैदानी और निचले पर्वतीय इलाकों में ठंड का असर अधिक रहने का अनुमान है। इसके अलावा जलाशयों से सटे जिलों में 15 जनवरी तक सुबह और शाम घने कोहरे की चेतावनी दी गई है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है.प्रदेश के शिमला और सिरमौर जिलों को छोड़ दें तो शेष 10 जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों के दौरान बरठीं, हमीरपुर, ऊना, मंडी, कांगड़ा और बिलासपुर में शीतलहर की स्थिति बनी रही। वहीं पांवटा साहिब, ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन, बिलासपुर और हमीरपुर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक प्रदेश में मौसम सामान्यतः साफ रहेगा। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 19 जनवरी को मैदानी क्षेत्रों में भी बारिश हो सकती है।कुल्लू और लाहौल घाटी में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे, जबकि कोकसर, अटल टनल रोहतांग, जलोड़ी दर्रा और दारचा में शीतलहर के कारण पर्यटकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद मंगलवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय धूप खिली रही, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.