Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

CM मान आज अकाल तख्त के जत्थेदार के समक्ष पेश होंगे

अमृतसर | पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज श्री अकाल तख़्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज के समक्ष पेश होंगे। जत्थेदार ने मुख्यमंत्री को उनके हालिया बयानों के संदर्भ में स्पष्टीकरण देने के लिए 15 जनवरी को तलब किया था।

मुख्यमंत्री मान ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह सुबह 10 बजे एक आम सिख के रूप में नंगे पांव श्री अकाल तख़्त साहिब पहुंचकर अपनी बात रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनके या मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पेशी के समय में किसी तरह के बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है।

मुख्यमंत्री ने इस पूरे घटनाक्रम में पारदर्शिता की मांग करते हुए आग्रह किया है कि पूछताछ और स्पष्टीकरण की प्रक्रिया का सीधा प्रसारण किया जाए, ताकि संगत के सामने तथ्य स्पष्ट रूप से रखे जा सकें। उनका कहना है कि इससे किसी भी तरह के भ्रम या गलतफहमी की गुंजाइश नहीं रहेगी।

गौरतलब है कि यह विवाद मुख्यमंत्री के कुछ बयानों के बाद सामने आया था, जिन्हें लेकर श्री अकाल तख़्त साहिब ने आपत्ति जताई थी। विशेष रूप से गोलक से जुड़े कथित बयान सिख धार्मिक मर्यादाओं से जुड़े मुद्दों के कारण चर्चा में आए, जिसके बाद जत्थेदार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री को तलब किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.