Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जेपी नड्डा ने सिरमौर अग्निकांड पर जताया  शोक,पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का आश्वासन

Shimla, 15 January-:हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नौहराधार क्षेत्र के तलांगना गांव में हुई भीषण अग्निकांड की घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के छह सदस्यों की जिंदा जलकर मृत्यु हो गई, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने इस  घटना पर  दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि नौहराधार में हुआ यह अग्निकांड अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। एक ही परिवार के छह लोगों का इस तरह अचानक चले जाना न केवल परिवार बल्कि पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात लगभग दो से तीन बजे के बीच मोहन लाल के घर में हुआ। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने से घर में रखा एलपीजी सिलेंडर फट गया, जिससे पूरा मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में कुछ पालतू मवेशियों के भी झुलसकर मरने की सूचना है। एक व्यक्ति को गंभीर अवस्था में बचाकर राजगढ़ अस्पताल रेफर किया गया है।भाजपा नेताओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल राहत, उचित मुआवजा और पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। पार्टी ने स्पष्ट किया कि इस दुःख की घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता के लिए प्रयासरत रहेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.