Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आस्था की राह पर नरेश का संकल्प, पानीपत से नौ शक्तिपीठों तक दूसरी पैदल यात्रा

Chintpurni,Vikas-:श्रद्धा, विश्वास और अदम्य हौसले की मिसाल पेश करते हुए हरियाणा के पानीपत निवासी 58 वर्षीय नरेश एक बार फिर लंबी पैदल धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यह उनकी दूसरी कठिन यात्रा है, जिसमें वे देश के नौ प्रमुख देवी शक्तिपीठों के दर्शन करेंगे। अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा के तहत नरेश ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर हाजिरी लगाई और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इससे पहले नरेश पानीपत से नैना देवी तक पैदल यात्रा कर चुके हैं। उनकी वर्तमान यात्रा में वैष्णो देवी, ज्वालाजी, कांगड़ा देवी, बगलामुखी सहित नौ प्रमुख देवी मंदिरों के दर्शन का संकल्प शामिल है। रेहड़ी खींचते हुए की जा रही यह यात्रा न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक दृढ़ता की भी परीक्षा है।नरेश ने भावुक होकर बताया कि उनकी पहली यात्रा का उद्देश्य उनकी बेटी ज्योति के स्वास्थ्य लाभ की कामना थी। उस समय ज्योति कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, लेकिन माता रानी की कृपा से वे अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। इसी विश्वास और कृतज्ञता के भाव से प्रेरित होकर नरेश ने दूसरी यात्रा शुरू की है। इस बार उनके साथ उनकी बेटी ज्योति, उनकी दो बेटियां और बेटा विशाल भी यात्रा में सहभागी हैं।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 7 मई 2025 को शुरू हुई है और इसे पूरा होने में लगभग 17 महीने लगेंगे। यात्रा का समापन 7 सितंबर 2026 को होगा। इस दौरान उन्होंने स्वयं के लिए कुछ कठोर नियम तय किए हैं। वे न तो बाहर का भोजन करेंगे, न किसी के घर रुकेंगे और पूरी यात्रा रेहड़ी के सहारे पैदल ही पूरी करेंगे।

माता चिंतपूर्णी के दर्शन के बाद नरेश अपने अगले पड़ाव ज्वालाजी के लिए रवाना होंगे। उनका कहना है कि माता रानी सभी भक्तों की सच्चे मन से की गई प्रार्थनाएं अवश्य स्वीकार करती हैं। उनकी यह यात्रा आज कई लोगों के लिए आस्था और संकल्प की प्रेरणा बन रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.