Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम में हिस्ट्रीशीटर की हत्या, साथी ही निकले कातिल

गुरुग्राम। खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास कुख्यात हिस्ट्रीशीटर अपराधी मनोज ओझा की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में गुरुग्राम पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह हत्या किसी रंजिश या सुपारी किलिंग का नहीं, बल्कि अपराधियों के बीच हुई आपसी कहासुनी का नतीजा थी। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।

पुलिस के अनुसार, 34 वर्षीय मनोज ओझा अपने दो साथियों लोकेश और तनिष के साथ 13 जनवरी को हिसार गया था। तीनों किसी व्यक्ति की हत्या की नीयत से गए थे, लेकिन अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। वापसी के दौरान मानेसर क्षेत्र में कार के अंदर किसी बात को लेकर तीनों के बीच तीखी बहस हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आरोपी तनिष ने गाड़ी में रखे अवैध हथियार से मनोज पर गोली चला दी।

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल मनोज ओझा खुद गाड़ी चलाकर खेड़की दौला टोल प्लाजा तक पहुंचा और वहां मदद की गुहार लगाई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले मनोज ने अपने भाई को वॉयस मैसेज के जरिए पूरी घटना की जानकारी भी दी थी।

मनोज के भाई की शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया। जांच के दौरान अपराध शाखा मानेसर ने 21 वर्षीय आरोपी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी तनिष फरार चल रहा है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, मृतक मनोज ओझा एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर था, जिसके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, लूट और चोरी समेत कुल 16 संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे। वह दो मामलों में सजा भी काट चुका था और वर्ष 2025 में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने घटनास्थल से एक बोलेरो गाड़ी और दो लोडेड पिस्टल भी बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को रिमांड पर लेकर हथियारों की बरामदगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए जाएंगे। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जिला अस्पतालों में लगेंगे लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ I हरियाणा में 18 जिला नागरिक अस्पतालों में लिक्विड मेडिकल आक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। करीब साढ़े नौ करोड़ रुपये के आक्सीजन प्लांट और टैंकों की स्थापना के लिए दो साल का अनुबंध किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव की अध्यक्षता में हुई स्पेशल हाई पावर्ड परचेज कमेटी...
Summer Express - हरियाणा में गड्ढा मुक्त सड़कों को लेकर सरकार का सख्त रुख, 12 अफसरों पर कार्रवाई

बुजुर्गों के लिए बनेंगे सीनियर सिटीजन क्लब, 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | हरियाणा में हर जिले में एक सीनियर सिटीजन क्लब बनाया जाएगा। इनमें बुजुर्गों के लिए बैठने, आराम करने और मनोरंजन सहित साइकोलोजिस्ट व फिजियोथेरेपिस्ट की सुविधाएं होंगी। बुजुर्गों की देखरेख के लिए प्रथम चरण में 1000 केयर गिवर्स तैयार किए जाएंगे। इच्छुक युवाओं को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय...

राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर...

सउदी अरब को पछाड़ चंडीगढ़ को मिली एशियन रिले चैंपियनशिप की मेजबानी

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़ | करीब 38 साल बाद सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ खेलों में अंतरराष्ट्रीय नक्शे पर नजर आएगा। एशियन रिले चैंपियनशिप के तीसरे संस्करण का आयोजन 2027 में भारत में होने जा रहा है और इसके लिए चंडीगढ़ को चुना गया है। यह प्रतियोगिता अगले साल मई में होगी, जिसके लिए चंडीगढ़...

भाजपा सरकार की ज्यादती से परेशान होकर अनशन को मजबूर हैं हरियाणवी युवा : हुड्डा

summer express, मोनिका रावत , पंचकूला | पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने आज एचपीएससी के विरुद्ध अपनी मांगों को लेकर आमरण अनशन पर बैठे युवाओं से मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने कहा है कि बीजेपी सरकार की ज्यादतियों के चलते हरियाणा का युवा आंदोलन और आमरण अनशन करने के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.