Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जिला स्तरीय लोहड़ी मेला सज्योपिपलू पर सियासत गरमाई, भाजपा नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप

Mandi, Dharamveer-:जिला स्तरीय लोहड़ी मेला सज्योपिपलू को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। भाजपा नेता, पूर्व भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने स्थानीय विधायक और प्रशासन पर मेले को कमजोर करने और भविष्य में समाप्त करने की मंशा रखने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान है, लेकिन मौजूदा व्यवस्था की लापरवाही के चलते इसकी गरिमा को ठेस पहुंचाई गई है।

रजत ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के दौरान तत्कालीन मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह के विशेष प्रयासों से इस पारंपरिक मेले को जिला स्तरीय दर्जा मिला था। लेकिन वर्तमान सरकार और प्रशासन की उदासीनता के कारण इस बार मेले का आयोजन अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोजन के लिए आवश्यक खेल मैदान तक की समय पर स्वीकृति नहीं दी गई, जिससे खेल प्रतियोगिताएं प्रभावित रहीं।उन्होंने बताया कि मेले का प्रमुख आकर्षण रहने वाली मैराथन भी निर्धारित समय पर शुरू नहीं हो पाई, जो प्रशासनिक अक्षमता का स्पष्ट उदाहरण है। रजत ठाकुर ने कहा, “यह सब जानबूझकर किया गया ताकि मेले की पहचान को कमजोर किया जा सके और जिला स्तरीय दर्जे को समाप्त करने का माहौल बनाया जाए।”उन्होंने कहा कि जिला स्तरीय मेले का उद्देश्य स्थानीय संस्कृति, खेल प्रतिभाओं और कलाकारों को मंच प्रदान करना होता है, लेकिन इस बार खिलाड़ियों, प्रतिभागियों और दर्शकों में भारी निराशा देखने को मिली। उन्होंने मांग की कि भविष्य में इस मेले की जिला स्तरीय पहचान को बनाए रखने के लिए समय पर सभी प्रशासनिक स्वीकृतियां दी जाएं और आयोजन को राजनीति से दूर रखा जाए।

उधर, सज्योपिपलू पंचायत के पूर्व प्रधान कमलेश कुमार ने भी मेले को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पावन और सांस्कृतिक आयोजन को राजनीतिक अखाड़ा बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्षों से यह मेला क्षेत्र की पहचान रहा है और इसे खत्म करने की कोशिश दुर्भाग्यपूर्ण है।

स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि समय रहते व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गईं तो आने वाले वर्षों में यह जिला स्तरीय मेला केवल नाम मात्र का रह जाएगा। लोगों ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक आयोजन की गरिमा को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बेसहारा बच्चों को गृह निर्माण और विवाह के लिए मददगार बनी मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

Summer express/मंडी,धर्मवीर -:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के तहत सुंदरनगर उपमंडल में अब तक 9 पात्र लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 20 लाख रुपये, 6 लाभार्थियों को विवाह अनुदान के रूप में 12 लाख रुपये तथा तीन लाभार्थियों को स्वरोजगार के लिए 6 लाख रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त पात्र बच्चों...

मशीन ऑपरेटर व सुपरवाईजर के 100 और कंप्यूटर टीचर का भरा जाएगा एक पद

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: लुधियाना स्थित वर्धमान कंपनी द्वारा मशीन ऑपरेटर व सुपरवाइजर के 100 पद जबकि मंडी शहर के ओकवुड स्कूल द्वारा कंप्यूटर टीचर का एक पद अस्थायी तौर पर भरा जाना है। इसके लिए 29, 30 जून व 1 जुलाई को साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने दी। उन्होंने...

बड़ा भंगाल पहुंचे सीएम सुक्खू, महिलाओं, किसानों और भेड़पालकों के लिए कई बड़ी घोषणाएं

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल के ऐतिहासिक दौरे के दौरान स्थानीय लोगों को विकास की कई अहम सौगातें दीं। मुख्यमंत्री इस क्षेत्र में रात्रि प्रवास करने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके...

पलवल में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत, 1.52 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

Summer express/पलवल-:राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पलवल में जिलेभर में पोलियो ड्रॉप पिलाने का अभियान शुरू किया गया। अभियान का शुभारंभ कैंप स्थित शहीद मदनलाल ढींगरा भवन में स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर डॉ. वीरेंद्र यादव ने रिबन काटकर किया। इस दौरान शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की...

खाटू श्याम यात्रा में दर्दनाक हादसा: करनाल के तीन श्रद्धालुओं की मौत, परिजनों ने नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:खाटू श्याम और सालासर बालाजी के दर्शन के लिए निकले करनाल के श्रद्धालुओं की आस्था से भरी यात्रा कुछ ही पलों में मातम में बदल गई। जींद जिले के जुलाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-152डी पर हुए भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.