Facebook-f Youtube X-twitter

हिसार में सीएम के सामने फरियादी की अनोखी गुहार, वीडियो वायरल

हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हिसार पहुंचे, जहां उन्होंने टाउन पार्क का उद्घाटन किया और इसके बाद जनसुनवाई कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम के सामने कई गंभीर शिकायतें रखी गईं, लेकिन एक फरियादी की भावुक अपील ने सभी का ध्यान खींच लिया।

जनसुनवाई के बीच एक युवक ने अपनी बात रखते हुए सीएम से कहा, “साहब, अगर मैं गलत हूं तो मेरे जुत मार लियो।” युवक की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उसने यह कहते हुए प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई कि वह गलत नहीं है और उसे इंसाफ चाहिए। मुख्यमंत्री ने तुरंत युवक को शांत करते हुए कहा कि कोई गलत कदम न उठाए और भरोसा दिलाया कि उसके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। सीएम ने मौके पर ही हिसार के पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि युवक की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और मामले की गंभीरता से जांच हो।

इस जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान जुगलान गांव के रहने वाले दो चचेरे भाई सिद्धांत और संदीप ने भी मुख्यमंत्री को अपनी शिकायत सौंपी। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर थाना पुलिस ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय संबंधित पुलिसकर्मियों को बचाया जा रहा है। सिद्धांत ने बताया कि उनकी गर्भवती पत्नी का नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा था, जहां कथित डॉक्टरों की लापरवाही से गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। इस मामले की शिकायत दर्ज कराने जब वे थाने पहुंचे तो वहां पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट और धमकी दी।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। जनसुनवाई का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री का सख्त लेकिन संवेदनशील रवैया लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.