Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चुनावी मैदान में उतरने को तैयार आप, पंचकूला में बढ़ी हलचल

पंचकूला  | पंचकूला नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी चुनावी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी का लक्ष्य इस बार नगर निगम चुनाव में अपना खाता खोलना है, जिसके लिए वार्ड स्तर से लेकर मेयर पद तक मजबूत उम्मीदवारों की तलाश तेज कर दी गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, आप न केवल अपने कार्यकर्ताओं में से दावेदार चुनने पर विचार कर रही है, बल्कि अन्य राजनीतिक दलों के प्रभावशाली नेताओं और मजबूत दावेदारों से भी लगातार संपर्क साध रही है।

जिला स्तर के नेताओं द्वारा कई पूर्व पार्षदों और स्थानीय प्रभाव रखने वाले चेहरों से संवाद किया जा रहा है। पार्टी का मानना है कि स्थानीय मुद्दों की समझ रखने वाले और जनता के बीच स्वीकार्य उम्मीदवार चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना सकते हैं। इसी रणनीति के तहत संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

आप ने संगठन विस्तार के उद्देश्य से वार्ड वाइज बैठकों का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। इन बैठकों के जरिए बूथ स्तर तक पार्टी की पकड़ मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने की योजना पर काम हो रहा है। पार्टी नेताओं का दावा है कि बड़ी संख्या में लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली है।

मेयर पद को लेकर भी पार्टी गंभीर नजर आ रही है। सूत्र बताते हैं कि ऐसे चेहरे की तलाश की जा रही है, जो शहरी मुद्दों, विकास और प्रशासनिक अनुभव के साथ जनता के बीच भरोसेमंद छवि रखता हो। पार्टी का कहना है कि पंचकूला में पिछले कुछ वर्षों में विकास के नाम पर अपेक्षित काम नहीं हुआ, जिसे चुनाव के दौरान प्रमुख मुद्दा बनाया जाएगा।

आप नेताओं का दावा है कि आगामी नगर निगम चुनाव में पार्टी हर वार्ड और मेयर पद पर मजबूत उम्मीदवार उतारेगी। इससे चुनावी मुकाबला त्रिकोणीय होने की संभावना है और पारंपरिक दलों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। फिलहाल, आम आदमी पार्टी पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है और पंचकूला की सियासत में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.