Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर कार-कैंटर टक्कर, गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत

Bilaspur, 16 January-:हिमाचल प्रदेश के कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर बलोह के पास गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक गर्भवती महिला की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब एक कैंटर ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे नीचे लुढ़क गया। दुर्घटना में लतिका शर्मा, पत्नी अमित कुमार और निवासी पुराना बस स्टैंड, तहसील घुमारवीं, जिला बिलासपुर गंभीर रूप से घायल हुईं। उन्हें तुरंत एम्स बिलासपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घायलों में लतिका के पति अमित कुमार और कैंटर चालक राजा राम शामिल हैं। अमित कुमार को भी एम्स बिलासपुर में भर्ती कराया गया है, जबकि कैंटर चालक राजा राम, पुत्र बाबू लाल, निवासी लुहना, जिला पालोदी, राजस्थान को सिविल अस्पताल डैहर में उपचाराधीन रखा गया है।मौके पर मिली जानकारी के अनुसार, कार चालक अपनी बहन को डैहर छोड़ कर वापस घुमारवीं लौट रहा था। तभी उसकी पत्नी को अचानक उल्टी की शिकायत हुई, और वह गाड़ी सड़क किनारे रोक दी। उसी समय मंडी की तरफ से आ रहे कैंटर ने कार को टक्कर मार दी, जिससे यह भी सड़क के नीचे लुढ़क गया।यातायात एवं पर्यटन पुलिस थाना भगेड़ की टीम ने मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल में 1000 इलेक्ट्रिक और 200 हाइड्रोजन बसें होंगी शामिल, बेरोजगारों को 50 लाख तक सब्सिडी

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 1000 नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने की घोषणा की है। इसके साथ ही हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के बेड़े में 200 हाइड्रोजन बसें शामिल करने की योजना भी तैयार की गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू...

15 अगस्त को लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच अभियान तेज

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को लेकर प्रदेशभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी के तहत कुरुक्षेत्र रेलवे पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। रेलवे पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष...

यमुनानगर में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या, अंधेरे में वारदात से उठे कई सवाल

Summer express/यमुनानगर,परवेज़ खान-: यमुनानगर में एक महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। घर में अकेली महिला पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात के दौरान घर की लाइट बंद थी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या हमलावरों को पहले...

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.