चंडीगढ़ | पंजाब की सत्ता में आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास का घेराव शुरू कर दिया। इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता शामिल हुए, जबकि आम कार्यकर्ता इसमें हिस्सा नहीं ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार, भाजपा के नेता पहले सेक्टर 37 के प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए और वहां से रोष मार्च निकालते हुए मुख्यमंत्री के आवास पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान नेता जमीन पर बैठ गए और अपनी मांगों और नारों के माध्यम से सरकार के खिलाफ रोष जताया।
इस प्रदर्शन में पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ और कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के साथ अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पहले ही इस प्रदर्शन और घेराव की घोषणा की थी।
BJP ने पंजाब सरकार के कानून और व्यवस्था के रवैये के खिलाफ यह जोरदार प्रदर्शन किया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हुए थे, लेकिन नेताओं ने सड़क पर बैठकर नारेबाजी जारी रखी। अश्वनी शर्मा ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री मान बाहर आते, तो गृह मंत्री भी उनके साथ होते।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पंजाब की सत्ता को दिल्ली सरकार के इशारों पर चलाया जा रहा है। भाजपा ने यह भी कहा कि आज का यह प्रदर्शन आतंकवाद और कानून व्यवस्था के दौर की याद दिलाने वाला है।