Facebook-f Youtube X-twitter

जस्टिस यशवंत वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, याचिका खारिज

नई दिल्ली | इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा के लिए बड़ा झटका है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने लोकसभा स्पीकर के महाभियोग प्रस्ताव को स्वीकार करने और संसदीय जांच समिति की वैधता को चुनौती दी थी।

जस्टिस वर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित संसदीय पैनल की वैधता पर उठाई गई यह याचिका अब अस्वीकार कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि राज्यसभा के उपसभापति के पास किसी प्रस्ताव को खारिज करने का अधिकार नहीं है। 1968 के न्यायाधीश (जांच) अधिनियम के अनुसार, केवल लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा के सभापति के पास ही जज के खिलाफ प्रस्ताव को स्वीकार या खारिज करने का अधिकार है।

सुप्रीम कोर्ट की पीठ, जिसमें जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस एस.सी. शर्मा शामिल थे, ने 8 जनवरी को सुनवाई पूरी कर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। दोनों पक्षों से लिखित जवाब मांगा गया था, जिसके बाद आज निर्णय सुनाया गया।

जस्टिस वर्मा ने याचिका में यह तर्क दिया था कि स्पीकर द्वारा प्रस्ताव को स्वीकार करना और संसदीय जांच समिति द्वारा नोटिस जारी करना पूरी तरह असंवैधानिक और अधिनियम के नियमों के खिलाफ है। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने इस दलील को खारिज कर दिया।

अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि जॉइंट कमेटी की प्रक्रिया तभी संभव है जब लोकसभा स्पीकर और राज्यसभा सभापति दोनों ने प्रस्ताव को पारित किया हो, जो इस मामले में नहीं हुआ। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला जस्टिस वर्मा के लिए एक महत्वपूर्ण और निर्णायक झटका माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.