Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा पर करन चौटाला का हमला, इनेलो सरकार में लाखों नौकरियों का दावा

पलवल। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) द्वारा शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर 23 मार्च को जींद में आयोजित होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर इनेलो के युवा नेता करन चौटाला ने पलवल पहुंचकर युवाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी और बढ़ते नशे के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला और दावा किया कि इनेलो की सरकार बनने पर प्रदेश के युवाओं को लाखों नौकरियां दी जाएंगी।

पलवल में आयोजित युवा सम्मेलन की अध्यक्षता इनेलो युवा जिला अध्यक्ष राहुल शर्मा ने की। कार्यक्रम में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए करन चौटाला ने कहा कि जींद में होने वाला युवा सम्मेलन प्रदेश की भाजपा सरकार के लिए एक बड़ा संदेश होगा और यह साबित करेगा कि हरियाणा का युवा अब जाग चुका है और अपनी ताकत को पहचानता है।

करन चौटाला ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सरकार युवाओं के भविष्य को लेकर पूरी तरह असफल रही है। भर्तियां या तो रद्द होती रहीं या फिर पेपर लीक जैसे घोटालों से युवाओं का भविष्य बर्बाद किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने नशे और बेरोजगारी को बढ़ावा दिया है, जबकि इन गंभीर समस्याओं पर कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई।

उन्होंने कहा कि इनेलो सत्ता में आने पर “हर घर रोजगार” की नीति लागू करेगी और चौधरी देवीलाल की नीतियों को आगे बढ़ाएगी, जिनका मूल मंत्र रोजी, रोटी, कपड़ा, मकान और रोजगार रहा है। कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए करन चौटाला ने कहा कि विपक्ष में रहते हुए भी कांग्रेस जनहित के मुद्दे उठाने में विफल रही है, जबकि इनेलो के विधायक सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज बुलंद कर रहे हैं।

युवा सम्मेलन के माध्यम से इनेलो ने स्पष्ट संकेत दिया है कि आने वाले समय में पार्टी युवाओं के मुद्दों को लेकर आक्रामक राजनीति करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.