Facebook-f Youtube X-twitter

विकसित भारत में तकनीकी युवाओं की अहम भूमिका, राजेश नागर का बयान

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में तकनीकी योग्यता से लैस युवाओं की भूमिका सबसे अहम है। उन्होंने यह बात तिगांव विधानसभा क्षेत्र के गांव नीमका में स्थित राजा जैत सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक के वार्षिक समारोह को संबोधित करते हुए कही।

मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रहे हैं और इस सपने को साकार करने में तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं का बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि भारत आज दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है और यहां की कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत से अधिक हिस्सा युवा वर्ग का है, जो शिक्षा और ज्ञान के बल पर वैश्विक नेतृत्व के लिए तैयार हो रहा है।

उन्होंने बताया कि राजा जैत सिंह राजकीय पॉलिटेक्निक से हर वर्ष करीब 400 विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर समाज, परिवार और देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा रहे हैं, जो गर्व की बात है। मंत्री ने कहा कि पॉलिटेक्निक में आज भी गांव नीमका के दो छात्रों को हर साल सरकारी फीस पर शिक्षा देने की व्यवस्था है। वे ग्रामीणों की ओर से पॉलिटेक्निक को सरकारी अनुदान प्राप्त कॉलेज बनाए जाने की मांग पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।

राजेश नागर ने भरोसा दिलाया कि पॉलिटेक्निक की स्थापना के समय किए गए सभी अनुबंधों को लागू किया जा रहा है और यदि कहीं कोई कमी है तो उसे दूर कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो वे इस विषय पर विभागीय मंत्री या मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से भी मुलाकात करेंगे।

उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा के बिना देश की प्रगति की कल्पना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कई आईआईटी स्थापित किए गए हैं, वहीं मेक इन इंडिया और स्किल इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को हुनरमंद बनाया जा रहा है।

इस अवसर पर पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल संजय शरीफ, वाइस प्रिंसिपल मनोज कुमार मीणा, सरपंच, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.