Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीक सीजन में विदेशी सेब पर बैन की मांग, केंद्र से मुलाकात

शिमला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राज्य के सेब बागवानों के हितों को लेकर केंद्र सरकार के समक्ष जोरदार पैरवी की है। शुक्रवार शाम नई दिल्ली में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर सेब उत्पादन के पीक सीजन के दौरान आयात पर रोक लगाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने जुलाई से नवंबर तक सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के साथ-साथ आयात शुल्क को बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेब का अहम योगदान है। प्रदेश में करीब ढाई लाख किसान और बागवान सीधे तौर पर सेब उत्पादन से जुड़े हुए हैं। राज्य के कुल फल उत्पादन में सेब की हिस्सेदारी लगभग 80 प्रतिशत है और इससे हर वर्ष करीब 4500 करोड़ रुपये की आय होती है। ऐसे में विदेशी सेबों के बढ़ते आयात से स्थानीय बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश के बागवानों ने उनसे मुलाकात कर अपनी समस्याएं साझा की थीं, जिन्हें गंभीरता से लेते हुए उन्होंने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया है। मुख्यमंत्री ने यह मुद्दा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के सामने भी रखा है और शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की मांग की है।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि बीते दस वर्षों में सेब आयात में लगभग ढाई गुना वृद्धि हुई है। मुक्त व्यापार समझौतों के चलते आने वाले समय में आयात और बढ़ने की आशंका है, जिससे घरेलू सेब उत्पादकों पर सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने विशेष रूप से न्यूजीलैंड से होने वाले सेब आयात का जिक्र करते हुए बताया कि अप्रैल से अगस्त के बीच आयात शुल्क घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया जाता है, जबकि अन्य महीनों में यह शुल्क 50 प्रतिशत रहता है।

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी कि यदि सेब सीजन के दौरान आयात जारी रहा तो न केवल ताजा फसल की कीमतों पर असर पड़ेगा, बल्कि कोल्ड स्टोरेज में रखे सेबों और ऑफ-सीजन कारोबार को भी नुकसान होगा। बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार राम सुभाग सिंह और सचिव राकेश कंवर भी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.