Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रणधीर शर्मा ने सुक्खू सरकार पर लगाया संवैधानिक संकट आरोप

बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने शनिवार को बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान सुक्खू सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार की कार्यशैली के कारण हिमाचल प्रदेश में गंभीर संवैधानिक संकट की स्थिति बन गई है। सरकार न केवल लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में बाधा डाल रही है, बल्कि संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा का भी उल्लंघन कर रही है।

रणधीर शर्मा ने लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा आईएएस कैडर को लेकर दिए गए बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए उसे असंवैधानिक करार दिया। उन्होंने कहा कि पहले उपमुख्यमंत्री और अब कैबिनेट मंत्री द्वारा अधिकारियों पर सार्वजनिक टिप्पणी करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे यह साफ होता है कि सरकार के भीतर भारी गुटबाजी और अव्यवस्था का माहौल है। शर्मा ने सवाल उठाया कि या तो मंत्री अफसरों से काम लेने में असफल साबित हो रहे हैं, या फिर प्रदेश की अफसरशाही पूरी तरह बेलगाम हो चुकी है। इस पूरे घटनाक्रम पर उपमुख्यमंत्री की चुप्पी भी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार चुनाव आयोग के कार्यों में सीधा हस्तक्षेप कर रही है। उन्होंने कहा कि समय पर न तो रोस्टर जारी होने दिया गया और न ही मतदाता सूचियों का प्रकाशन सुनिश्चित किया गया। चुनाव टालने के लिए डिजास्टर एक्ट का सहारा लेना पूरी तरह अलोकतांत्रिक कदम है। रणधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि 30 अप्रैल से पहले चुनाव कराने को लेकर उच्च न्यायालय के आदेशों पर की गई टिप्पणी न्यायपालिका की गरिमा के विपरीत है। कोर्ट के आदेश के दस दिन से अधिक समय बीत जाने के बावजूद सरकार ने अब तक चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की है।

उन्होंने कहा कि मंत्रियों और अधिकारियों के बीच जारी वर्चस्व की इस लड़ाई का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। विकास कार्य ठप पड़े हैं और शासन व्यवस्था चरमरा गई है। शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि जिस तरह हिमाचल में हालात हैं, उसी तरह पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार मीडिया की आवाज दबाने और पत्रकारों को परेशान करने का काम कर रही है, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरे का संकेत है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.