Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्षों को राजनीति के गुर सिखाए

कुरुक्षेत्र ।  कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत हरियाणा और उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कुरुक्षेत्र में चल रहा है। चौथे दिन इस शिविर में अनुसूचित जाति विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम और एससी/एसटी, ओबीसी सेल के राष्ट्रीय समन्वयक एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू विशेष रूप से शामिल हुए।

दोनों नेताओं ने प्रशिक्षण में भाग लेने वाले जिलाध्यक्षों से सीधे बातचीत की और उन्हें राजनीति में संगठनात्मक क्षमता और जनता के साथ जुड़ने के गुर समझाए। उन्होंने कहा कि राजनीति में हर वोट की अहमियत होती है और समाज के हर व्यक्ति को अपने संगठन में जोड़कर रखना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नेताओं को समुदाय के सुख-दुख में शामिल होना और लगातार संपर्क बनाए रखना जरूरी है।

शिविर के दौरान जिलाध्यक्षों ने अपने क्षेत्रों में जाकर जुटाई गई ग्राउंड रिपोर्ट शिविर अध्यक्ष सचिन राव को प्रस्तुत की। इस रिपोर्ट की विस्तार से समीक्षा की गई और बताया गया कि अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के दृष्टिकोण और समस्याएं भिन्न हो सकती हैं। सभी रिपोर्टों को एकत्र कर एक समेकित रिपोर्ट तैयार की जाएगी, ताकि रणनीति के अनुसार प्रशिक्षण और संगठनात्मक दिशा तय की जा सके।

शिविर में हर दिन की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ होती है। उत्तराखंड की जिलाध्यक्ष अलका और पानीपत के जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने शुक्रवार को ध्वजारोहण किया। राजेंद्र पाल गौतम और के. राजू सुबह करीब 10:30 बजे पहुंचे, लंच से पहले का सत्र ज्वाइन किया और इसके बाद लौट गए।

शनिवार को शिविर में मनरेगा मजदूरों की भागीदारी की संभावना है। शिविर का उद्देश्य न केवल राजनीतिक समझ विकसित करना है, बल्कि जिलाध्यक्षों को वास्तविक ground-level रिपोर्टिंग और स्थानीय मुद्दों से परिचित कराना भी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.