Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में सियासी हलचल..मुख्यमंत्री सुक्खू ने कैबिनेट फेरबदल और वित्तीय मुद्दों पर दिया संकेत

Shimla, 18 January-:दिल्ली से लौटते ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। राजधानी शिमला के सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया, जब मुख्यमंत्री ने संकेत दिए कि आने वाले समय में मंत्रिमंडल में फेरबदल किया जाएगा। यह बयान ऐसे समय आया है, जब सुक्खू दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने शिमला में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि सरकार नई योजनाओं के साथ जनता के सामने आएगी। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विश्लेषक कैबिनेट में बड़े बदलाव की संभावनाओं को लेकर अटकलें लगा रहे हैं।

खड़गे से मुलाकात का राजनीतिक महत्व

सुक्खू की दिल्ली यात्रा के दौरान हुई खड़गे से मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है। विश्लेषकों के अनुसार इस बैठक में संगठन और सरकार के बीच समन्वय, मंत्रियों के प्रदर्शन और आगामी रणनीति पर चर्चा हुई होगी। इसी बैठक के बाद कैबिनेट फेरबदल के संकेत मिलने से सियासी कयासों को और बल मिला।

IAS-IPS अधिकारियों पर बयानबाजी

प्रदेश में बाहरी राज्यों से आए IAS और IPS अधिकारियों को लेकर भी राजनीतिक घमासान जारी है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बाहरी अधिकारियों पर कटाक्ष किया, वहीं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और तकनीकी शिक्षा मंत्री ने इन अधिकारियों का बचाव किया।

दिल्ली में वित्तीय और GST मुद्दों पर चर्चा

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से 16वें वित्त आयोग की RDG राशि को समान रूप से जारी रखने का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग में हिमाचल को लगभग 40 हजार करोड़ रुपये मिले, लेकिन 2025-26 में यह राशि घटकर केवल 3200 करोड़ रुपये रह गई।सुक्खू ने GST से हिमाचल को हुए नुकसान पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि GST लागू होने के बाद प्रदेश को वैट और एक्साइज से मिलने वाली आय घटकर बद्दी क्षेत्र में केवल 150 करोड़ रह गई। सीमेंट उद्योग पर टैक्स घटने से भविष्य में प्रदेश को कोई बड़ा लाभ नहीं मिलने वाला।

डिजास्टर पैरामीटर और OPS पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने डिजास्टर पैरामीटर में बदलाव की मांग भी की और OPS से केंद्र से मिलने वाली 1600 करोड़ रुपये की बॉरोइंग पर स्पष्ट किया कि इसके बावजूद कर्मचारियों के हितों की रक्षा की गई।

मुख्यमंत्री सुक्खू के इन बयानों और दिल्ली दौरों के बाद प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब कैबिनेट फेरबदल, नई योजनाओं और वित्तीय मांगों को लेकर जनता और राजनीतिक गलियारों की निगाहें मुख्यमंत्री कार्यालय पर हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.