Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता चिंतपूर्णी में ज्येष्ठ रविवार पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Chintpurni, 18 January-:जनवरी महीने के ज्येष्ठ रविवार पर माता श्री चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में श्रद्धालुओं की काफी चहल-पहल रही। हालांकि कड़ाके की ठंड और शुष्क मौसम के कारण कुछ दिनों से श्रद्धालुओं की संख्या कम रही है। पंजाब और आसपास के राज्यों में लगातार घना कोहरा और ठंड पड़ने के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, जिससे माता चिंतपूर्णी में भी भक्तों की संख्या प्रभावित हुई।

पिछले रविवार और मकर संक्रांति के दिन भी मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षित स्तर से कम रही थी। इस कारण स्थानीय व्यापारी वर्ग और छोटे दुकानदारों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। लेकिन आज के ज्येष्ठ रविवार होने और छुट्टी का फायदा उठाते हुए बाबा श्री माई सदन से लेकर मंदिर परिसर तक श्रद्धालुओं की रौनक देखने को मिली।ठंड के बावजूद महिला, बुजुर्ग और बच्चे अपनी आस्था और भक्ति में पीछे नहीं रहे। श्रद्धालु माता के पवित्र पिंडी के दर्शन के लिए डबल लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मंदिर परिसर में जयकारों और भजन-कीर्तन की गूंज के बीच भक्त मां के चरणों में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त करते दिखे।

मंदिर प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु व्यापक इंतजाम किए। सुरक्षा व्यवस्था के तहत मंदिर में तैनात पुलिस, होमगार्ड और एक्स सर्विसमैन चुस्त-दुरुस्त नजर आए। इसके अलावा, सुगम दर्शन प्रणाली के तहत श्रद्धालुओं ने लिफ्ट मार्ग का भी भरपूर लाभ उठाया और कम समय में पवित्र पिंडी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।स्थानीय लोगों का कहना है कि ठंड और मौसम की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद माता चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धा और भक्ति में कोई कमी नहीं आई है। मंदिर प्रशासन की ओर से लागू की गई व्यवस्थाएं भक्तों को सुरक्षित और व्यवस्थित दर्शन का अनुभव देने में सफल रही।भक्तों और स्थानीय व्यापारियों का मानना है कि ऐसे उत्सव और ज्येष्ठ रविवार भक्तों की आस्था बनाए रखने के साथ-साथ धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा देते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब की 40 लाख महिलाओं के खातों में आज आएंगे रुपये

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया जारी है। 1 अगस्त को पंजाब की 40 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में एक-एक हजार रुपये जमा होंगे। सरकार की योजना के अनुसार पात्र महिलाओं के बैंक खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता...

राजस्थान के आठ नवगठित जिलों में भी खुलेंगी स्थायी लोक अदालतें

एजेंसी | जयपुरराजस्थान सरकार ने राज्य के आठ नवगठित जिलों में स्थायी लोक अदालतें स्थापित करने को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की स्वीकृति के बाद इन जिलों के लोगों को छोटे और सार्वजनिक उपयोगिता सेवाओं से जुड़े विवादों के समाधान के लिए दूर के जिला मुख्यालयों का रुख नहीं करना पड़ेगा। सरकार का...

सीएम धामी ने उत्तराखंड को दी 676 करोड़ की सौगात

एजेंसी | देहरादूनउत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास के लिए करीब 676 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में शहरी सुविधाओं, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे से जुड़े कई प्रोजेक्ट शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों तक आधुनिक सुविधाएं...

सबसे शिक्षित सीएम हैं डॉ. मोहन यादव

एजेंसी | भोपाल शैक्षणिक योग्यता के आधार पर जारी एक सूची में शीर्ष स्थान का दावा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शैक्षणिक योग्यता के मामले में देश के मुख्यमंत्रियों में सबसे आगे बताया गया है। एक हालिया सूची में उन्हें सबसे अधिक शिक्षित मुख्यमंत्रियों में शीर्ष स्थान दिया गया है।उपलब्ध जानकारी के...

महाराष्ट्र में 4 मंजिला इमारत ढही, नौ की मौत

एजेंसी | मुंबईमहाराष्ट्र के भिवंडी में शुक्रवार को एक चार मंजिला आवासीय इमारत का हिस्सा ढहने से कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के बाद मलबे में चार से पांच लोगों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। अधिकारियों के अनुसार, इमारत में मरम्मत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.