Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

29 श्रम कानूनों की बहाली को लेकर सीटू की 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल

Mandi, 19 January-:मज़दूर संगठन सीटू (CITU) की राज्य कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मंडी में राज्य प्रधान विजेंद्र मैहरा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सीटू के राष्ट्रीय सचिव डॉ. कश्मीर सिंह ठाकुर, राज्य महासचिव प्रेम गौतम सहित कुलदीप कुमार, भूपेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, जगत राम, स्वदेश ठाकुर और विभिन्न यूनियनों से जुड़े लगभग 45 कमेटी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य वर्ष 2026 के लिए संगठन विस्तार, मज़दूर आंदोलनों को तेज़ करने और आगामी संघर्षों की रणनीति तय करना रहा।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्र सरकार द्वारा समाप्त किए गए 29 श्रम कानूनों और मनरेगा कानून की बहाली की मांग को लेकर 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल आयोजित की जाएगी। इस हड़ताल को सफल बनाने के लिए जिला और यूनियन स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा।इसके अतिरिक्त, 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मज़दूरों के अधिकारों की रक्षा और उनकी लंबित मांगों को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं 23 मार्च शहीदी दिवस के अवसर पर सभी जिलों और यूनियन स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।बैठक में राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड से मज़दूरों के लंबित लाभ जारी न होने पर कड़ा रोष व्यक्त किया गया। इस मुद्दे को लेकर हमीरपुर स्थित श्रमिक कल्याण बोर्ड कार्यालय पर “घेरा डालो-डेरा डालो” आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया। आंगनबाड़ी वर्करों की मांगों के समर्थन में 10 जून को शिमला सचिवालय पर विशाल प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया गया।इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों, ठेका मज़दूरों, रेहड़ी-फहड़ी श्रमिकों, एनएच व फोरलेन परियोजनाओं, हाइडल प्रोजेक्ट्स, बीआरओ, सफाई, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, औद्योगिक और सीमेंट उद्योगों से जुड़े मज़दूरों की मांगों को लेकर आंदोलन विकसित करने का निर्णय लिया गया।बैठक में यह भी तय किया गया कि सीटू वर्ष 2026 में प्रवासी, ठेका, आउटसोर्स और मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव मज़दूरों को संगठित करने को प्राथमिकता देगा। साथ ही बिजली के नए मीटर लगाए जाने के विरोध में भी राज्यव्यापी अभियान चलाया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, बठिंडा-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन 30 जुलाई से चलेगी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।सावन माह की शुरुआत के साथ हरिद्वार में गंगाजल लेने जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए उत्तर रेलवे ने विशेष व्यवस्था की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अंबाला मंडल के तहत बठिंडा से हरिद्वार के बीच विशेष अनारक्षित एक्सप्रेस...

हिमाचल में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिले हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश की विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं और सड़क अवसंरचना से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की।बैठक के दौरान हर्ष महाजन ने प्रदेश के दुर्गम और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क संपर्क...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

हाई कोर्ट रीडर भर्ती में इंटरव्यू अंक देने में मनमानी का आरोप, हाई कोर्ट प्रशासन को नोटिस

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में रीडर (लीगल) भर्ती-2025 की चयन प्रक्रिया को चुनौती देते हुए दो अभ्यर्थियों ने याचिका दायर की है। पिंजोर निवासी नीलम व अन्य ने आरोप लगाया है कि विवा वाइस में मनमाने ढंग से अत्यंत कम अंक देकर उन्हें चयन से बाहर कर दिया...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

100% दिव्यांग कर्मचारी को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने इलाज का खर्च, वेतन और सुपरन्यूमैरेरी पद देने के दिए आदेश

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने 100 प्रतिशत स्थायी दिव्यांगता से जूझ रहे हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के एक कर्मचारी को बड़ी राहत देते हुए उसके इलाज पर खर्च हुए 3.95 लाख रुपये का मेडिकल प्रतिपूर्ति भुगतान करने, उसके लिए सुपरन्यूमैरेरी (अतिरिक्त) पद सृजित करने तथा 13 अगस्त 2025 के...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

मृत पंप आपरेटर के भाई को नौकरी देने से हाई कोर्ट का इनकार, कहा अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, पद भी रिक्त नहीं

Summer express, मोनिका रावत,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मृत पंप आपरेटर के भाई को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति किसी का निहित अधिकार नहीं है। अदालत ने यह भी माना कि जिस पद पर नियुक्ति की मांग की गई थी, वह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.