Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

अंबाला | हरियाणा के अंबाला में सोमवार सुबह चार प्रतिष्ठित स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा मेल सुबह करीब 8:22 बजे प्राप्त हुआ, जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। सूचना मिलते ही स्कूल परिसरों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें अंबाला सिटी का एसए जैन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अंबाला कैंट स्थित डीएवी रिवरसाइड स्कूल और केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्कूलों को भी इसी तरह का ई-मेल मिलने की बात सामने आ रही है। धमकी की खबर फैलते ही स्कूल प्रशासन, विद्यार्थियों और अभिभावकों में दहशत का माहौल बन गया।

डीएवी रिवरसाइड स्कूल की प्रिंसिपल सीमा ने बताया कि ई-मेल सुबह 8:22 बजे प्राप्त हुई थी, जिसके तुरंत बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूल परिसर की गहन जांच की, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लो ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एहतियात के तौर पर स्कूल के बाहर पीसीआर वाहन और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हालांकि घटना के बाद अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन फिलहाल स्कूलों में छुट्टी घोषित करने को लेकर प्रशासन या स्कूल प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में इस धमकी को शरारत मानकर भी देखा जा रहा है, लेकिन किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही।

वहीं, सैन्य क्षेत्र में स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 को धमकी मिलने के बाद सेना प्रशासन भी सतर्क हो गया। स्कूल परिसर के बाहर सेना के जवान तैनात किए गए हैं। कक्षाओं, मैदान और परिसर में खड़े वाहनों तक की गहन जांच की गई है। पुलिस अब ई-मेल की स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.