Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

90 लाख की पानीपत सड़क 15 दिन में 64 जगह टूटी

पानीपत। मोहाली से बबैल तक बनी 1.5 किलोमीटर लंबी सड़क, जिस पर 90 लाख रुपये खर्च किए गए थे, निर्माण के सिर्फ 15 दिन बाद ही 64 जगह से टूट गई। पांच साल से टूटी पड़ी सड़क का शिलान्यास विधायक मनमोहन भड़ाना ने 17 जनवरी, 2025 को किया था। सड़क का निर्माण नौ महीने में पूरा हुआ था।

ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति ने आवाजाही को मुश्किल बना दिया है। मोहाली-बबैल मार्ग पर पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह सड़क रोजाना उपयोग में आती है। जगह-जगह टूटने के कारण दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है।

अधिकारियों और ठेकेदार के बयान में विरोधाभास

लोक निर्माण विभाग (PWD) के एएसडीओ कर्मबीर का कहना है कि सड़क का निर्माण अभी पूरा नहीं हुआ है और कुछ कार्य शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। वहीं ठेकेदार अजय गुप्ता का कहना है कि सड़क छह महीने पहले ही पूरी हो चुकी थी। उनका कहना है कि ओवरलोडेड वाहनों के चलते कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हुई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया। बबैल निवासी पिरथी ने बताया कि सड़क पर बिखरी बजरी और पत्थरों के कारण दोपहिया वाहन फिसल रहे हैं। इससे सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है और हादसों का खतरा बना रहता है।

समाधान की गुंजाइश

सरपंच गुलशन कुमार ने बताया कि सड़क निर्माण के सिर्फ 15 दिन बाद ही पीडब्ल्यूडी विभाग को शिकायत दी गई थी। कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने विधायक मनमोहन भड़ाना से निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच कराने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.