Facebook-f Youtube X-twitter

विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में उतरे यदुपति ठाकुर,सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ होलीलॉज पहुंचे

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह द्वारा अधिकारियों को लेकर दिए गए बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। विपक्ष के साथ-साथ सरकार के भीतर भी बयानबाजी का दौर जारी है। इसी बीच अब पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष यदुपति ठाकुर खुलकर विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में सामने आए हैं। यदुपति ठाकुर, जो पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के साथ लंबे समय तक मजबूती से खड़े रहे, अब विक्रमादित्य सिंह की ढाल बनकर उनके समर्थन में उतर आए हैं।

सोमवार को यदुपति ठाकुर की अगुवाई में प्रदेशभर से सैकड़ों युवा कार्यकर्ता शिमला स्थित विक्रमादित्य सिंह के आवास होलीलॉज पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की और एकजुटता का प्रदर्शन किया। युवाओं ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह अकेले नहीं हैं, बल्कि प्रदेश का युवा वर्ग और कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।

यदुपति ठाकुर ने कहा कि सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह प्रचार किया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह अलग-थलग पड़ गए हैं, लेकिन आज का यह शक्ति प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि हिमाचल के लाखों युवा उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। उन्होंने कहा कि होलीलॉज से उनका पुराना रिश्ता रहा है और वे पहले भी यहां आते रहे हैं और आगे भी आते रहेंगे।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनके लिए प्रदेश का हित सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उन्हें राजनीति और जनसेवा का रास्ता उनके पिता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने दिखाया था, जिन्हें यह दिशा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से मिली थी। वर्ष 1983 में इंदिरा गांधी ने हिमाचल की जिम्मेदारी वीरभद्र सिंह को सौंपी थी और उसी सोच को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए काम किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे भी उसी मार्ग पर चलते हुए जनता की आवाज उठाने और सौंपी गई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री से जुड़े बयान पर दी प्रतिक्रिया 

मुख्यमंत्री से जुड़े बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वे मुख्यमंत्री का दिल से सम्मान करते हैं और जो विभाग उन्हें सौंपा गया है, उसमें पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता जानती है कि वे अपने विभाग के लिए कितना बजट लाने में सफल रहे हैं और भविष्य में भी मुख्यमंत्री के हर आदेश को धरातल पर उतारने का प्रयास करेंगे।

पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा ये

वहीं मंत्रियों के बीच चल रही बयानबाजी पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सरकार में इस तरह की छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं और इन्हें अधिक तूल नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मंत्री वरिष्ठ और अनुभवी नेता हैं, वे जानते हैं कि कब और क्या कहना है। प्रतिभा सिंह ने विक्रमादित्य सिंह के समर्थन में पहुंचे युवाओं का आभार भी जताया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.