Facebook-f Youtube X-twitter

गुरुग्राम में ED की बड़ी कार्रवाई, 32 करोड़ का लग्जरी फ्लैट सील

गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुग्राम में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएलएफ फेज-5 स्थित द मैगनोलियास अपार्टमेंट्स में एक लग्जरी फ्लैट को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब 32.28 करोड़ रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत की गई है।

ईडी के मुताबिक, अटैच किया गया अपार्टमेंट नंबर 1516बी है, जो कागजों में मेसर्स अन्वी पावर इन्वेस्टमेंट प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर दर्ज है। जांच में सामने आया है कि यह फ्लैट जेंसोल ग्रुप के चेयरमैन और प्रमुख प्रमोटर अनमोल सिंह जग्गी से संबंधित है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि यह संपत्ति जेंसोल ग्रुप की कंपनी मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूबल्स लिमिटेड से कथित रूप से डायवर्ट किए गए सरकारी फंड से खरीदी गई। ईडी ने यह जांच सीबीआई और एसटीबी, नई दिल्ली द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की थी, जो मेकान लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज हुई थी।

ईडी के अनुसार, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने नेशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत स्टील सेक्टर में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग से जुड़े पायलट प्रोजेक्ट्स के लिए सरकारी अनुदान स्वीकृत किया था। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए स्टील मंत्रालय ने मेकान लिमिटेड को स्कीम इम्प्लीमेंटिंग एजेंसी नियुक्त किया था।

योजना के तहत मैट्रिक्स गैस एंड रिन्यूबल्स लिमिटेड सफल बोलीदाता बनी और उसे स्वीकृत अनुदान का 20 प्रतिशत, यानी 32.28 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की गई। ईडी का दावा है कि इस राशि का उपयोग परियोजना में करने के बजाय, इसे कंपनियों के एक नेटवर्क के जरिए डायवर्ट किया गया, जिन पर अनमोल सिंह जग्गी का नियंत्रण बताया जा रहा है।

जांच एजेंसी के मुताबिक, इन पैसों का इस्तेमाल प्रमोटर्स के निजी लाभ और जेंसोल ग्रुप की अन्य गतिविधियों में किया गया। इसी धन से लग्जरी फ्लैट खरीदे जाने का आरोप है, जिसे अपराध की आय मानते हुए अस्थायी रूप से कुर्क किया गया है। ईडी ने स्पष्ट किया है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.