Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

द्वारका एक्सप्रेसवे मेट्रो पर राजनीति तेज, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मांग लगातार जोर पकड़ती जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन ने छह हजार से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह को ईमेल के माध्यम से भेजा। ज्ञापन में एक्सप्रेसवे के साथ मेट्रो कनेक्टिविटी को तत्काल शुरू करने की मांग की गई है।

एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि द्वारका एक्सप्रेसवे के आसपास बीते कुछ वर्षों में तेजी से शहरीकरण हुआ है। यहां एक नया गुरुग्राम बस चुका है, जहां लाखों की आबादी रह रही है और एक्सप्रेसवे के चालू होने के बाद जनसंख्या और यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि अभी से मेट्रो कॉरिडोर की योजना पर काम शुरू नहीं किया गया, तो भविष्य में हालात पुराने गुरुग्राम जैसे हो सकते हैं, जहां ट्रैफिक जाम आम समस्या बन चुका है।

समस्या की गंभीरता को देखते हुए एसोसिएशन ने करीब छह हजार निवासियों से संवाद कर उनकी राय एकत्र की। इसके आधार पर 192 पन्नों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई, जिसे ज्ञापन के साथ केंद्रीय मंत्री को भेजा गया है। रिपोर्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी की तत्काल जरूरत, बढ़ती आबादी, ट्रैफिक दबाव और पर्यावरणीय चुनौतियों का उल्लेख किया गया है।

एसोसिएशन के संयोजक सन्नी दौलताबाद ने बताया कि लोगों ने एकमत होकर द्वारका एक्सप्रेसवे को सार्वजनिक परिवहन के मजबूत नेटवर्क से जोड़ने की मांग की है। उप-संयोजक सुनील सरीन ने कहा कि मेट्रो कॉरिडोर में देरी से समस्याएं और जटिल होंगी, इसलिए सरकार को बिना समय गंवाए फैसला लेना चाहिए।

सामाजिक कार्यकर्ता भरत नैन ने कहा कि ग्रैप-4 के तहत बीएस-3 और बीएस-4 वाहनों पर रोक लगाई जा रही है, लेकिन द्वारका एक्सप्रेसवे क्षेत्र में पर्याप्त सार्वजनिक परिवहन मौजूद नहीं है। ऐसे में मेट्रो या मास ट्रांजिट सिस्टम के बिना लोगों के लिए दफ्तर और जरूरी कामों के लिए यात्रा करना मुश्किल हो रहा है।

इस पर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने मेट्रो कॉरिडोर की जरूरत से सहमति जताते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ मेट्रो विकसित करने में कोई बड़ी बाधा नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर क्षेत्र के निवासियों की मांगों और आवश्यकताओं को रखा जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.