Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घने कोहरे से लुधियाना बेहाल, 22–23 जनवरी को आंधी-बारिश की चेतावनी

लुधियाना । पंजाब की औद्योगिक नगरी लुधियाना में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। दिन और देर रात छाए घने कोहरे ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है, जिससे आमजन के साथ-साथ वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने के कारण सुबह और रात के समय सड़कों पर चलना जोखिम भरा हो गया है। हालांकि, दोपहर में निकलने वाली हल्की धूप कुछ राहत जरूर दे रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, शाम ढलते ही ठंड का असर तेज हो जाता है और तापमान गिरने से लोग ठिठुरते नजर आते हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (पीएयू) की वैज्ञानिक डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि सोमवार को लुधियाना में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि घने कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग ने 19 से 21 जनवरी तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान सुबह और रात के समय कोहरे की तीव्रता बनी रह सकती है। वहीं, 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, धीमी गति रखें और आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। बदलते मौसम को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को भी सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.