Facebook-f Youtube X-twitter

नितिन नवीन बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, मोदी-शाह की मौजूदगी में संभाली कमान

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता नितिन नवीन ने निर्विरोध चुनाव जीतकर भाजपा की कमान संभाल ली है। वे भाजपा के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में नितिन नवीन की औपचारिक ताजपोशी हुई।

पदभार ग्रहण करने से पहले नितिन नवीन ने दिल्ली के प्रमुख मंदिरों में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। मुख्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ताओं ने नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी समारोह में शामिल हुए।

राष्ट्रीय रिटर्निंग अधिकारी के. लक्ष्मण ने नितिन नवीन को निर्वाचन प्रमाण पत्र सौंपते हुए औपचारिक रूप से उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा की। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नवीन को पुष्पमाला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं और यह पार्टी के संगठनात्मक लोकतंत्र का प्रमाण है। वहीं, भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी ने इसे कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि भाजपा में एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष पद तक पहुंच सकता है।

नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के साथ ही पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिलने और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.