Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में बंद कमरे से युवक का शव, हत्या या आत्महत्या?

पानीपत। किला थाना क्षेत्र की सैनी कॉलोनी में एक बंद कमरे से 39 वर्षीय युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सैनी कॉलोनी निवासी सुनील के रूप में हुई है। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी, जबकि युवक का गला तेजधार हथियार से कटा हुआ पाया गया। सिर पर भी चोट के निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गया है।

परिजनों के अनुसार, रविवार शाम सुनील की पत्नी चर्च से घर लौटी थी। घर पहुंचने पर उसने देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। आशंका होने पर पड़ोसियों को बुलाया गया और बच्चे को रोशनदान के रास्ते कमरे के अंदर भेजा गया। बच्चे ने अंदर से कुंडी खोली, जिसके बाद दरवाजा खुला।

कमरा खुलते ही भीतर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए। सुनील का शव फर्श पर पड़ा था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था। उसकी गर्दन पर गहरे कट के निशान थे, जबकि सिर में भी चोट पाई गई। सूचना मिलते ही किला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

जांच के दौरान कमरे में बिजली का स्विच बोर्ड टूटा हुआ मिला और कुछ सामान बिखरा पड़ा था, जिससे संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। मृतक के भाई अमन ने पुलिस को बताया कि सुनील दिहाड़ी मजदूरी करता था और शराब पीने का आदी था। परिजनों की आशंका है कि उसने घर में रखी दरांती से खुद ही गला काटकर आत्महत्या की हो सकती है।

हालांकि, पुलिस के सामने कई सवाल खड़े हैं। यदि यह हत्या है तो कमरे की कुंडी अंदर से कैसे बंद हुई? अगर सुनील कमरे में अकेला था तो सिर पर चोट के निशान कैसे आए? टूटे हुए बिजली बोर्ड और बिखरे सामान से क्या किसी तरह का संघर्ष हुआ था?

डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश वत्स ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.