Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद में 10 बेटियों के बाद बेटे का जन्म, परिवार ने रखा नाम ‘दिलखुश’

जींद। हरियाणा के फतेहाबाद के बाद अब जींद जिले से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने 10 बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया है। उचाना खुर्द गांव निवासी रितु ने सोमवार को उचाना के नागरिक अस्पताल में सामान्य प्रसव के जरिए बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है और परिजनों ने नवजात का नाम दिलखुश रखा है।

परिवार के अनुसार, रितु की शादी करीब 24 वर्ष पहले सुरेंद्र से हुई थी, जो दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। बेटे की चाह में रितु ने कुल 11 बच्चों को जन्म दिया। सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर उन्हें नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां स्टाफ नर्स सुमन लता ने सुरक्षित तरीके से नॉर्मल डिलीवरी कराई। जैसे ही बेटे के जन्म की सूचना मिली, पति सुरेंद्र और अन्य परिजन भावुक हो उठे और अस्पताल परिसर में खुशियां मनाई गईं।

सुरेंद्र ने बताया कि उनकी 10 बेटियां थीं, जिनमें से सबसे छोटी बेटी का निधन हो चुका है। वर्तमान में परिवार की नौ बेटियां स्वस्थ हैं। बेटे के जन्म को परिवार ने ईश्वर का आशीर्वाद बताया है।

गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले फतेहाबाद जिले से भी ऐसा ही मामला सामने आया था, जहां ढाणी भोजराज निवासी संजय की पत्नी सुनीता ने 10 बेटियों के बाद बेटे को जन्म दिया था। उस बच्चे का नाम भी दिलखुश रखा गया था। हीमोग्लोबिन की कमी के चलते सुनीता को खून चढ़ाकर प्रसव कराया गया था। यह मामला सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चा में रहा था।

इस तरह के मामलों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ चिंता जताते हैं। जींद नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि दो या तीन से अधिक बार प्रसव कराने से महिला की बच्चेदानी कमजोर हो जाती है, जिससे मां और बच्चे दोनों की जान को खतरा हो सकता है। उन्होंने महिलाओं से अनावश्यक जोखिम न लेने की अपील की।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 (2019–2021) के अनुसार, देश में करीब 80 प्रतिशत दंपती कम से कम एक बेटा चाहते हैं। इसी सोच के चलते कई परिवार बेटे की चाह में अधिक संतान पैदा कर लेते हैं। वहीं, जींद जिले में वर्ष 2025 में लिंगानुपात घटकर 918 रह गया है, जबकि पूरे हरियाणा में इस अवधि में बेटियों की संख्या में सुधार दर्ज किया गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.