Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नए साल में भी साफ नहीं हो पाई गुरुग्राम की हवा, प्रदूषण ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

गुरुग्राम। गुरुग्राम और मानेसर में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। नए साल की शुरुआत से लेकर अब तक ऐसा कोई दिन नहीं रहा, जब लोगों को साफ हवा नसीब हुई हो। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे गुरुग्राम का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 393 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर में यह 337 तक पहुंच गया। दोनों शहरों की हवा ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है, जिससे आमजन का स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

लगातार बने स्मॉग और प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन और गले में खराश जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुबह से धूप निकलने के बावजूद हवा की रफ्तार बेहद कम रहने से प्रदूषण छंट नहीं पा रहा है और हालात जस के तस बने हुए हैं।

विशेषज्ञों के अनुसार शहर और औद्योगिक क्षेत्रों में ढाबों पर जल रहे तंदूर प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहे हैं। तंदूरों में लकड़ी और कोयले के इस्तेमाल से निकलने वाला धुआं हवा को और जहरीला बना रहा है। नियमों के बावजूद इन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

इसके साथ ही टूटी-फूटी सड़कों से उड़ती धूल ने स्थिति को और बिगाड़ दिया है। सेक्टर-38, सेक्टर-46, पटौदी रोड और बसई रोड पर दिनभर वाहनों की आवाजाही के दौरान धूल के गुबार उठते रहते हैं। एचएसआईआईडीसी और जीएमडीए के अधीन आने वाली सड़कों पर मरम्मत और धूल नियंत्रण के इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

कई इलाकों में खुले में कूड़ा और औद्योगिक कचरा जलाने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। मानेसर के औद्योगिक क्षेत्रों में इंडस्ट्रियल वेस्ट में लगाई जा रही आग से निकलने वाला जहरीला धुआं आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैल रहा है। वहीं ग्रैप-4 के नियम लागू होने के बावजूद निर्माण स्थलों पर धूल नियंत्रण के उपायों में लापरवाही बरती जा रही है।

विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रदूषण के स्रोतों पर सख्ती से कार्रवाई नहीं की गई, तो आने वाले दिनों में गुरुग्राम और मानेसर की हवा और भी जहरीली हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.