Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, परीक्षाओं में कृपाण और मंगलसूत्र की अनुमति

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने राज्य में आयोजित होने वाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर एक महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला लिया है। सरकार ने धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए सिख अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में कृपाण ले जाने और विवाहित महिलाओं को मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा देने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में सरकार की ओर से नए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जो सभी परीक्षा एजेंसियों और केंद्रों पर लागू होंगे।

जारी निर्देशों के अनुसार, सिख परीक्षार्थियों को केवल निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कृपाण धारण करने की अनुमति होगी। कृपाण की अधिकतम लंबाई 9 इंच (22.86 सेंटीमीटर) और ब्लेड की लंबाई 6 इंच (15.24 सेंटीमीटर) तक सीमित रहेगी। सुरक्षा जांच को ध्यान में रखते हुए सिख अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि आवश्यक जांच प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

वहीं, विवाहित महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनकर परीक्षा देने की छूट दी गई है। हालांकि, उन्हें भी सुरक्षा जांच के लिए निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से न केवल धार्मिक भावनाओं का सम्मान होगा, बल्कि परीक्षा प्रक्रिया भी सुचारू रूप से संचालित की जा सकेगी।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों की जांच निर्धारित नियमों के तहत की जाएगी। यह निर्णय सिख संगठनों और महिला अभ्यर्थियों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

हरियाणा सरकार के इस फैसले को सामाजिक समरसता और संवैधानिक अधिकारों की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे हजारों परीक्षार्थियों को राहत मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.