Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला के 20 से अधिक स्कूलों को मिली फर्जी बम धमकी, अमेरिकी सर्वर लिंक

अंबाला | अंबाला जिले के 20 से अधिक सरकारी और निजी स्कूलों को सोमवार को बम धमकी भरे ईमेल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक पुलिस जांच में पता चला कि धमकी भरे ईमेल अमेरिकी सर्वर से भेजे गए थे। हालांकि पुलिस इसे किसी संगठित आतंकी साजिश से जोड़कर नहीं देख रही, बल्कि शरारती तत्वों द्वारा डर पैदा करने की कोशिश मान रही है।

जानकारी के अनुसार धमकी भरे ईमेल में हरियाणा को खालिस्तान बनाने और मुख्यमंत्री नायब सैनी तथा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को निशाना बनाने की बात कही गई थी। ईमेल विभिन्न समय पर स्कूलों को भेजे गए, कुछ ग्रुप में और कुछ व्यक्तिगत रूप से। इनमें से अधिकांश ईमेल सरकारी स्कूलों की आधिकारिक आईडी पर भेजे गए थे और स्पैम में चले गए। कई स्कूलों ने समय रहते ईमेल देखकर प्रशासन को सूचित किया।

पुलिस और साइबर सेल ने स्कूल परिसरों की सघन जांच की, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अब साइबर एक्सपर्ट ईमेल के डिजिटल फुटप्रिंट की जांच कर रहे हैं और आईपी एड्रेस के माध्यम से यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ईमेल कहां से जनरेट हुए।

एसपी अंबाला अजीत सिंह शेखावत ने जनता से अपील की है कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि संदिग्ध पोस्ट डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। डीईओ सुधीर कालड़ा ने बताया कि स्कूलों से औपचारिक रिपोर्ट नहीं मांगी गई, बल्कि जिन्होंने ईमेल देखा उन्हें तुरंत प्रशासन को सूचना दे दी।

पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या आपातकालीन नंबर 112 पर दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.