Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा से निष्कासित नेहा जैन बनी नगर पालिका अध्यक्ष

सागर |  सागर जिले की देवरी नगर पालिका में नेहा जैन ने फिर से अध्यक्ष पद संभाल लिया है। उन्होंने 19 जनवरी को हुए अध्यक्ष पद चुनाव में 1197 वोटों की अंतर से जीत हासिल की। कुल 13,337 मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया। मतगणना शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय, देवरी में आयोजित की गई। दो राउंड की गिनती में मतदाताओं ने “भरी कुर्सी” को चुना, जिससे नेहा जैन को पुनः अध्यक्ष पद पर रहने का अधिकार मिला।

गौरतलब है कि नेहा जैन को भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद नगर प्रशासन ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाकर एक अन्य महिला पार्षद को अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया। नेहा ने इस फैसले के खिलाफ न्यायालय में याचिका दायर की, जहाँ से उन्हें स्टे मिल गया और वे पुनः अध्यक्ष पद पर बैठ गईं।

नेहा जैन की यह जीत राइट टू रिकॉल प्रक्रिया के तहत हुई। इस प्रक्रिया में मतदाता यह तय करते हैं कि वर्तमान अध्यक्ष पद पर बनी रहें या उन्हें हटाया जाए। यदि “खाली कुर्सी” को अधिक मत मिलते, तो नेहा को पद छोड़ना पड़ता और पुनः चुनाव कराए जाते। नगर के 15 वार्डों में कुल 30 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इस बार मतदाताओं ने स्पष्ट रूप से भरी कुर्सी को चुना और नेहा के प्रति अपना भरोसा जताया।

पार्षदों के अविश्वास प्रस्ताव के बावजूद नेहा की यह जीत उनके राजनीतिक करिश्मा और जनता के समर्थन को दर्शाती है। भरी कुर्सी के 1197 मतों से जीतने के बाद नेहा जैन ने कहा कि जनता ने उन्हें जो विश्वास दिया है, वह उनके लिए जिम्मेदारी का प्रतीक है और वे नगर पालिका की जनता की भलाई के लिए काम करती रहेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.