Facebook-f Youtube X-twitter

प्रदेश सरकार जैसे-तैसे काट रही कार्यकाल, वरिष्ठ मंत्री ही उठा रहे सवाल : जयराम

डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत चुनाव टाल रही सरकार 

Dharamshala, Rahul-:प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा प्रवास पर पहुंचे। कांगड़ा एयरपोर्ट पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जयराम ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में राष्ट्रीय राजनीति से लेकर प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली तक कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी और वर्तमान सरकार पर तीखा प्रहार किया।

जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह पार्टी के मजबूत संगठन और लोकतांत्रिक कार्यसंस्कृति का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना यह दर्शाता है कि भाजपा में एक सामान्य कार्यकर्ता भी मेहनत और समर्पण के बल पर शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय पूरे देश के भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक है और विशेष रूप से हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के कार्यकाल की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनावों सहित कई राज्यों में ऐतिहासिक सफलताएं हासिल कीं, जिससे हिमाचल प्रदेश का मान-सम्मान राष्ट्रीय स्तर पर और बढ़ा। जयराम ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा आने वाले समय में और अधिक सशक्त होकर उभरेगी।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मौजूदा सरकार प्रदेश की जमीनी समस्याओं को हल करने में पूरी तरह असफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की स्थिति इतनी कमजोर हो चुकी है कि उसके वरिष्ठ मंत्री और उपमुख्यमंत्री तक मुख्यमंत्री के कामकाज पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठा रहे हैं। इससे सरकार की आंतरिक कलह और अस्थिरता साफ झलकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसी तरह अपना कार्यकाल पूरा करने की कोशिश कर रही है, जबकि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है।

नशे और चिट्ठा के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह एक गंभीर सामाजिक समस्या है, जिससे निपटने के लिए विपक्ष सरकार के साथ खड़ा है। हालांकि उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस दिशा में ठोस नीति और सख्त कार्रवाई करने में नाकाम रही है और केवल औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित है। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जन-जागरूकता अभियान चला रही है और युवाओं को इस बुराई से दूर रखने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

पंचायती राज चुनावों को लेकर जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार डिजास्टर एक्ट की आड़ में पंचायत चुनावों को टालने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब डिजास्टर एक्ट लागू है तो न तो सड़कों की हालत सुधर रही है और न ही जल निकासी जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं पर काम हो रहा है। उन्होंने मांग की कि पंचायत चुनाव तय समय पर कराए जाएं ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया प्रभावित न हो।अपने कांगड़ा दौरे के उद्देश्य पर बात करते हुए जयराम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती के लिए चारों लोकसभा क्षेत्रों में बैठकों का सिलसिला जारी है। कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठन को और अधिक सशक्त किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.