Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बिलासपुर आरएलए में अनियमितताओं की जांच तेज,दिल्ली क्राइम ब्रांच ने सीनियर असिस्टेंट को किया गिरफ्तार

Bilaspur, Subhash-:बिलासपुर  जिला मुख्यालय स्थित एसडीएम कार्यालय की रजिस्ट्रेशन एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच तेज हो गई है। सेकेंड हैंड और थर्ड हैंड वाहनों को फर्स्ट हैंड बताकर पंजीकरण करने, सेल–परचेज प्रक्रिया में गड़बड़ियों तथा वीआईपी नंबरों के आवंटन में अनियमितता की शिकायतों के बीच दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक सीनियर असिस्टेंट को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी को आवश्यक रिकॉर्ड के साथ पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए संबंधित कर्मचारी को निलंबित कर दिया है, साथ ही विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि दिल्ली क्राइम ब्रांच को जांच के लिए जिन दस्तावेजों की आवश्यकता है, उन्हें पूरा सहयोग प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इसके साथ ही जिले के सभी एसडीएम को बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियों के पंजीकरण मामलों की गहन जांच करने के निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति न हो।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.