Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिनदहाड़े वारदात, पानीपत में नौ मिनट में लाखों की चोरी

पानीपत |शहर के सेक्टर-12 इलाके में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने लोगों को दहशत में डाल दिया है। चोरों ने एक हैंडलूम कारोबारी के बंद मकान को निशाना बनाते हुए महज नौ मिनट में करीब सात लाख रुपये नकद और 25 तोले सोने के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के वक्त पूरा परिवार घर से बाहर कार्यक्रम में गया हुआ था।

सेक्टर-12 निवासी हैंडलूम कारोबारी ईश खुराना की विद्यानंद कॉलोनी में फैक्टरी है। बुधवार को वह अपने परिवार के साथ साईं बाबा चौक के पास आयोजित मामा की शादी की वर्षगांठ समारोह में शामिल होने दोपहर करीब दो बजे घर से निकले थे। शाम करीब छह बजे जब परिवार वापस लौटा, तो घर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। कमरों में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉकर टूटा हुआ मिला।

जांच में सामने आया कि अलमारी में रखे करीब सात लाख रुपये नकद और 25 तोले सोने के जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही थाना चांदनी बाग पुलिस, सीआईए की दो टीमें और डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार सैनी मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।

दिनदहाड़े हुई इस चोरी से इलाके में रोष का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध

पुलिस को जांच के दौरान अहम सुराग हाथ लगे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में दो संदिग्ध चोर नजर आए हैं। फुटेज के अनुसार दोनों आरोपी शाम 5:19 बजे छोटे गेट से घर में दाखिल हुए और महज नौ मिनट बाद 5:28 बजे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। इतने कम समय में लाखों की चोरी करना उनकी पेशेवर गतिविधि को दर्शाता है।

पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ-साथ उनके आने-जाने के रास्तों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

37 दिन बाद खत्म हुई नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल, 16 मांगों पर बनी सहमति

summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की 37 दिन से चल रही हड़ताल समाप्त होने के बाद कर्मचारी शनिवार से काम पर लौट आए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को दोबारा पटरी पर लाने का काम शुरू कर दिया गया है। नगर पालिका कर्मचारी...

युवाओं को अध्यात्म और राष्ट्र सेवा से जोड़ना समय की जरूरत: महंत रमन पुरी

summer express , बलिंदर कुमार .कैथल। आधुनिक शिक्षा, तकनीक और बढ़ती प्रतिस्पर्धा के दौर में युवा पीढ़ी के सामने अवसरों के साथ कई सामाजिक और मानसिक चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। ऐसे में युवाओं को शिक्षा और रोजगार के साथ संस्कार, अध्यात्म, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र सेवा की भावना से जोड़ना समय की आवश्यकता है।...

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.