Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में कोर्ट उड़ाने की धमकी, जींद-भिवानी में मचा हड़कंप

जींद | हरियाणा के जींद और भिवानी जिला न्यायालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शुक्रवार को प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन तुरंत अलर्ट मोड में आ गया। एहतियात के तौर पर दोनों अदालत परिसरों को खाली कराया गया और आम नागरिकों की आवाजाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई।

सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे कोर्ट परिसर में कई घंटों तक गहन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अदालत की इमारत, चैंबर, रिकॉर्ड रूम और आसपास के क्षेत्रों की बारीकी से जांच की गई, हालांकि किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी किस माध्यम से दी गई, इसकी जांच की जा रही है। कॉल, ई-मेल या किसी अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए भेजी गई धमकी के तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है, ताकि धमकी देने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान की जा सके।

धमकी के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और फरियादियों में दहशत का माहौल रहा। सुरक्षा कारणों से कुछ समय के लिए न्यायिक कार्य भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की धमकियों को हल्के में नहीं लिया जाएगा और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

भिवानी कोर्ट को ई-मेल से मिली धमकी

उधर, भिवानी जिला न्यायालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे धमकी मिलने के बाद डीएसपी अनुप कुमार के नेतृत्व में सीआईए टीमों, सिविल लाइन थाना पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया।

करीब एक घंटे से अधिक चले अभियान में कोई विस्फोटक नहीं मिला। डीएसपी अनुप कुमार ने बताया कि धमकी वास्तविक है या अफवाह, इसकी जांच जारी है। फिलहाल अदालत परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.