Facebook-f Youtube X-twitter

गुजरात: कांग्रेस सांसद के भतीजे ने पत्नी को मारा गोली, फिर खुद की ली जान

अहमदाबाद  | अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने अपनी पत्नी राजेश्वरी को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद यशराज ने खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना ने इलाके में सनसनी फैलाकर हर किसी को स्तब्ध कर दिया।

घटना का विवरण:

पुलिस के अनुसार, यशराज और उनकी पत्नी राजेश्वरी दो महीने पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे और एनआरआई टावर में साथ रहते थे। घटना के दिन यशराज अपनी रिवॉल्वर के साथ खेल रहे थे, तभी गलती से गोली उनकी पत्नी के गले में लग गई। राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। यशराज ने तुरंत 108 को कॉल कर एम्बुलेंस बुलाई, लेकिन एम्बुलेंस पहुंचने से पहले ही यशराज ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना के समय यशराज की मां घर के दूसरे कमरे में थीं। उन्होंने घटना की भयावहता को देख, घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही बेटा अपनी जान ले चुका था। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिए हैं।

पारिवारिक और पेशेवर जानकारी:

यशराज सिंह गोहिल गुजरात समुद्री बोर्ड में द्वितीय श्रेणी के अधिकारी थे और हाल ही में उन्हें प्रथम श्रेणी में पदोन्नत किया गया था। उनका फ्लैट पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है और एनआरआई अपार्टमेंट में केवल निवासियों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों और पड़ोसियों की प्रतिक्रिया:

पड़ोसियों ने बताया कि यशराज और उनकी पत्नी सामान्य जीवन जी रहे थे और हाल ही में विदेश यात्रा की योजना बना रहे थे। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आएगा। यह घटना कांग्रेस परिवार और पूरे अहमदाबाद में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.