Facebook-f Youtube X-twitter

बारिश से बढ़ी ठंड, हरियाणा में तापमान लुढ़का, मौसम ने ली करवट

चंडीगढ़। हरियाणा में देर रात मौसम ने अचानक करवट ले ली। सर्दियों के मौसम में पहली बार हुई बारिश से प्रदेश में ठंडक एक बार फिर बढ़ गई है और अधिकतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में सक्रिय मध्यम श्रेणी के पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दक्षिणी पंजाब और उत्तरी राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना, जिसका असर हरियाणा में भी देखने को मिला।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि इसी प्रणाली के चलते शुक्रवार अलसुबह से प्रदेश के कई इलाकों में बारिश का दौर शुरू हो गया। सोनीपत में गुरुवार रात करीब सवा 10 बजे तेज हवाएं चलने लगीं, जबकि रात 2 बजकर 29 मिनट पर हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

कुरुक्षेत्र में सुबह से ही मौसम में बदलाव साफ नजर आया। यहां रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है और करीब 23 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर चल रही है। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में भारी गिरावट आई है। जहां पहले अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, वहीं अब यह घटकर 14 डिग्री पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम में इस बदलाव से प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज दिनभर कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.