Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम सुक्खू ने करोड़ों की योजनाओं का किया उद्घाटन,भाजपा पर बोला तीखा हमला 

Palampur, Rahul-:सुलह विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए। सुलह पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचली रीति-रिवाजों के अनुसार उन्हें शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया गया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को लूटने का काम किया है और लोकतंत्र को खरीदने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि वे आजकल भविष्यवाणी करने लगे हैं और बार-बार कांग्रेस सरकार गिरने की बात करते हैं, जबकि भाजपा खुद पांच गुटों में बंटी हुई है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की स्थिति यह है कि उन्होंने आज़ाद उम्मीदवारों को भी बाहर बैठा दिया है और प्रदेश में एक “नकली भाजपा” सक्रिय हो गई है, जिसके साथ जयराम ठाकुर बैठकें कर रहे हैं।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि सुलह विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के तहत उन महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जाएगी जिनकी वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम है। यह सहायता 1 अप्रैल से शुरू की जाएगी।उन्होंने कहा कि हाल ही में नेता प्रतिपक्ष धर्मशाला आए थे और अब वे खुद को भविष्यवक्ता समझने लगे हैं। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जयराम ठाकुर ने चुनावों में आज़ाद प्रत्याशियों से जबरन इस्तीफे दिलवाए और अपने कार्यकाल में केवल अपने ठेकेदार मित्रों को लाभ पहुंचाने का काम किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने स्पष्ट किया कि धारा 118 में किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मनरेगा मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी की सोच का परिणाम है, जिससे आम जनता को लाभ मिला है। सरकार आने वाले समय में मनरेगा बचाओ को लेकर एक बड़ी रैली भी आयोजित करेगी।

स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में न्यूट्रिशन पॉलिसी लागू की गई है ताकि लोगों की सेहत से कोई समझौता न हो। स्मार्ट मीटर को लेकर उन्होंने कहा कि ये पूरी तरह लोगों के हित में हैं और किसी भी मीटर में कोई गड़बड़ी नहीं है। एक मामले में बिल गलत आया था, जिसे ठीक कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सरकार एक परिवार में चार मीटर तक सब्सिडी दे रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मंडी-पठानकोट हाईवे पर कोटरोपी की पहाड़ी फिर बनी खतरा, डेढ दिन बहाल हुआ हाईवे

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे 154 पर पधर उपमंडल के तहत आने वाली कोटरोपी की पहाड़ी 12 साल बाद फिर धंसना शुरू हो गई है। निमार्णाधीन हाईवे के तहत यहां बनाई गई नई सड़क का एक हिस्सा बीते रोज धंस गया है और बनाई गई नई पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो...

कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस अलर्ट, NH-48 पर सुरक्षा और ट्रैफिक के कड़े इंतजाम

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। सावन माह की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा को लेकर गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) सहित प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है,...

निजीकरण और एग्री डिस्काम के विरोध में बिजली कर्मचारियों का प्रदर्शन, 11 से 13 अगस्त तक हड़ताल का ऐलान

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल। बिजली क्षेत्र में निजीकरण की नीतियों, हरियाणा एग्री डिस्काम के गठन और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना के विरोध में हरियाणा के बिजली कर्मचारियों ने आंदोलन तेज कर दिया है। हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बुधवार को पलवल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने...

वार्ड-5 के आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने साथियों सहित थामा चित्रा सरवारा का दामन

Summer express, अंकुर कपूर, अम्बाला छावनी | अम्बाला छावनी की राजनीति में बुधवार को एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया, जिसने स्थानीय सियासी फिज़ा में नई हलचल पैदा कर दी। वार्ड नंबर-5 से निर्वाचित आज़ाद पार्षद जीवन कुमार ने अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा की युवा नेत्री एवं टीम चित्रा की संस्थापक चित्रा सरवारा...

कंगना के बयान पर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, कुलदीप राठौर बोले— राष्ट्रीय अध्यक्ष बताएं, क्या यही पार्टी की ऑफिशियल स्टेटमेंट

Summer express/शिमला, संजू-: भाजपा सांसद कंगना रनौत द्वारा छात्रों और जेन-जी को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा नेतृत्व को सीधे कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्पष्ट करना चाहिए कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.