Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनरेगा मुद्दे पर BJP का पलटवार, गांवों में उतरेगा पूरा संगठन

पंचकूला। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) का नाम बदलकर विकसित भारत–रोज़गार और आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी रामजी) किए जाने के विरोध में कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के जवाब में भारतीय जनता पार्टी अब और आक्रामक रणनीति अपनाने जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन के बाद पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर उतरने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता शहरों की बजाय सीधे गांवों में जाकर लोगों से संवाद करेंगे। हरियाणा भाजपा को निर्देश दिए गए हैं कि विधायक, मंत्री और संगठन पदाधिकारी गांव-गांव जाकर संगोष्ठियां आयोजित करें और ग्रामीणों को यह समझाएं कि योजना का नाम बदलने का उद्देश्य रोजगार व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है, न कि उसे कमजोर करना।

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि कांग्रेस के पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वह केवल नाम बदलने के बहाने भ्रम फैलाने की राजनीति कर रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर सभी जिलों में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को तथ्यों से अवगत कराया जाए, ताकि कांग्रेस के आरोपों की सच्चाई सामने आ सके।

भाजपा नेता संगोष्ठियों में पिछले तीन वर्षों के आंकड़े प्रस्तुत करेंगे, जिनमें बताया जाएगा कि योजना के तहत कितने परिवारों को रोजगार मिला और किस प्रकार ग्रामीण आजीविका को मजबूती दी गई। इसके साथ ही कांग्रेस शासनकाल में मनरेगा से जुड़े कथित घोटालों का भी उल्लेख किया जाएगा। पार्टी का दावा है कि उस दौर के कई मामले अब भी अदालतों में लंबित हैं।

हरियाणा भाजपा संगठन पहले से ही इस अभियान की रूपरेखा तैयार कर चुका था, लेकिन अब इसे और व्यापक तथा प्रभावी बनाने का निर्णय लिया गया है। जागरूकता कार्यक्रमों की पहली श्रृंखला 31 जनवरी तक पूरी करने का लक्ष्य तय किया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस अभियान से ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा का पक्ष मजबूत होगा और कांग्रेस के विरोध की धार कमजोर पड़ेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.