Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दिल्ली से बावल तक नमो भारत ट्रेन, हरियाणा को बड़ी सौगात

पंचकूला। दिल्ली से राजस्थान के अलवर तक प्रस्तावित रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) परियोजना को लेकर केंद्रीय शहरी आवासन एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने बताया कि इस कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन परियोजना को दो चरणों में विकसित किया जाएगा। पहले चरण में दिल्ली के सराय कालेखां से गुरुग्राम होते हुए रेवाड़ी जिले के बावल तक ट्रैक का निर्माण किया जाएगा, जबकि दूसरे चरण में बावल से शाहजहांपुर होते हुए अलवर तक लाइन का विस्तार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने यह जानकारी गुरुग्राम से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के जवाब में दी। पत्र में राव इंद्रजीत सिंह ने दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर के सफल संचालन का हवाला देते हुए दिल्ली-अलवर आरआरटीएस परियोजना की प्रगति और समयसीमा को लेकर स्थिति स्पष्ट करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया था कि इस रूट पर औद्योगिक गतिविधियां तेज हैं और रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली-हरियाणा-राजस्थान के बीच आवागमन करते हैं।

मनोहर लाल ने बताया कि दिल्ली-अलवर आरआरटीएस परियोजना को वर्ष 2032 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण में दिल्ली से बावल तक ट्रैक बिछाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इस परियोजना के पूरा होने से गुरुग्राम, रेवाड़ी और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा, वहीं दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के बीच यात्रा समय में भी उल्लेखनीय कमी आएगी।

उन्होंने कहा कि नमो भारत ट्रेन न केवल क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी, बल्कि औद्योगिक विकास, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। पहले चरण के शुरू होते ही हरियाणा और एनसीआर के लाखों लोगों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा मिलेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.