PNB लोन फ्रॉड पर हरियाणा सरकार सख्त, कर्मचारियों के खाते जांच में

चंडीगढ़ | पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में सामने आए 2434 करोड़ रुपये के बड़े लोन धोखाधड़ी मामले के बाद हरियाणा सरकार सतर्क हो गई है। राज्य सरकार ने पीएनबी से ऋण लेने वाले सभी सरकारी कर्मचारियों के लोन खातों का सत्यापन और मिलान (रिकंसिलिएशन) करने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में वित्त विभाग की ओर से सभी विभागों को आधिकारिक पत्र भेजा गया है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन सरकारी कर्मचारियों ने सीधे पीएनबी से ऋण लिया है या जिनके ऋण खाते अन्य बैंकों से स्थानांतरित होकर पीएनबी में गए हैं, उन सभी मामलों की गहन जांच की जाएगी। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता या जोखिम राज्य सरकार के कर्मचारियों से जुड़े खातों में न हो।

2434 करोड़ के फ्रॉड का मामला

नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के बाद यह पीएनबी से जुड़ा एक और बड़ा लोन फ्रॉड मामला है। सार्वजनिक क्षेत्र के इस बैंक ने 27 दिसंबर 2025 को खुलासा किया था कि श्री ग्रुप की दो कंपनियों—श्री इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड और श्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड—के पूर्व प्रमोटर्स ने बैंक के साथ 2434 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है।

रेगुलेटरी फाइलिंग में पीएनबी ने बताया कि श्री इक्विपमेंट फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े प्रमोटर्स पर 1240.94 करोड़ रुपये और श्री इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े प्रमोटर्स पर 1193.06 करोड़ रुपये के फ्रॉड का आरोप है। बैंक ने इस मामले की जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को भी दे दी है।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश

हरियाणा सरकार ने सभी विभागों और कार्यालयों को इस प्रक्रिया के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। प्रत्येक विभाग को मुख्यालय स्तर पर एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा गया है, जो अपने विभाग के सभी ऋणधारक कर्मचारियों के खातों के मिलान की निगरानी करेगा।

इसके अलावा जिला स्तर पर भी नोडल अधिकारियों की तैनाती अनिवार्य की गई है। ये अधिकारी न केवल जिले में कार्यरत कर्मचारियों, बल्कि अन्य विभागों या संगठनों में प्रतिनियुक्ति पर तैनात कर्मचारियों के ऋण खातों का भी समन्वय करेंगे।

27 जनवरी तक भेजनी होगी जानकारी

वित्त विभाग ने निर्देश दिए हैं कि नामित नोडल अधिकारियों के नाम और संपर्क विवरण 27 जनवरी तक ई-मेल आईडी wmafdhry@gmail.com पर भेजे जाएं, ताकि लोन खातों के सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके और किसी भी प्रकार की देरी से बचा जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.