Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मणिपुर में तनाव बढ़ा, मैतेयी युवक की हत्या से उग्र हुए प्रदर्शन

इंफाल। मणिपुर के चूड़चंदपुर जिले में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। कुकी उग्रवादियों द्वारा मैतेयी समुदाय के एक युवक का अपहरण कर गोली मारकर हत्या किए जाने से राज्य में तनाव और गहरा गया है। इस घटना के विरोध में मैतेयी समुदाय के लोगों ने गुरुवार को काकचिंग जिले समेत कई इलाकों में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाए, वाहनों की आवाजाही रोकी और धरना दिया। इंफाल पूर्वी जिले के कुछ हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला।

मृतक की पहचान 38 वर्षीय मयांगलांबम ऋषिकांत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार बुधवार को उसे उसके घर से अगवा किया गया था और बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य वारदात के पीछे प्रतिबंधित संगठन यूनाइटेड कुकी नेशनल आर्मी (यूकेएनए) का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

बताया गया है कि ऋषिकांत सिंह ने कुकी आदिवासी समुदाय की युवती चिंगनु हाओकिप से विवाह किया था, जिसके बाद उसने अपना नाम बदलकर गिनमिनथांग रख लिया था। वह 19 जनवरी को अपनी पत्नी के साथ नेपाल से चूड़चंदपुर लौटा था और पत्नी के घर पर रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ समूहों ने उसे पत्नी के साथ रहने की अनुमति दी थी।

मृतक के पिता मयांगलांबम टांबी सिंह ने बताया कि बुधवार शाम तीन हथियारबंद लोग उसके बेटे का अपहरण कर ले गए। अपहरणकर्ता उसकी पत्नी को भी साथ ले गए थे, लेकिन बाद में उसे चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें युवक को गोली मारे जाने से पहले हाथ जोड़कर जान की गुहार लगाते देखा जा सकता है।

घटना पर मणिपुर के राज्यपाल अजय कुमार भल्ला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दी गई है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए बुधवार रात से ही व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। राज्य और केंद्र सरकार संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रही हैं।

गौरतलब है कि मई 2023 से मणिपुर में कुकी और मैतेयी समुदायों के बीच जारी हिंसा में अब तक 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग अपने घरों से बेघर हो चुके हैं। इस ताजा घटना ने राज्य में जातीय तनाव को और बढ़ा दिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी हुआ गुनाह: पूर्व विधायक नीरज शर्मा

Summer express, अनिल मंगला , फरीदाबाद | एनआईटी 86 के पूर्व विधायक पं० नीरज शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा में अब रामचरितमानस का पाठ करना भी गुनाह साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे छात्रों के समर्थन और सरकार को...

भट्टाकुफर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा का पौधारोपण अभियान

Summer express/शिमला, संजू- : पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला शिमला ने मंगलवार को कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के भट्टाकुफर स्थित ज्वाला माता मंदिर के समीप ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और...

कैथल में नशा तस्करों पर प्रशासन का बुलडोजर, तीन मकान जमींदोज

Summer express, कैथल , बलिंदर | हरियाणा के कैथल में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित तौर पर अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर बुलडोजर चला दिया। सिरटा रोड स्थित जाट धर्मशाला के सामने बनी कॉलोनी में तीन कथित नशा तस्करों के मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर...

हरियाणा में खुलेंगे 700 से अधिक नए वीटा बूथ, महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन

Summer express, चंडीगढ़ , अंकुर कपूर | हरियाणा सरकार ने प्रदेश में डेयरी क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कई अहम फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में 700 से अधिक नए वीटा बूथ स्थापित किए जाएंगे। साथ ही, सहकारी समितियों से जुड़े महिला स्वयं सहायता...

किसानों को हुआ  का मुनाफा..बल्ह में अब तक टमाटर से 50 करोड़ का कारोबार, 250-500 तक बिका एक क्रेट

Summer express/मंडी,धर्मवीर – हिमाचल प्रदेश का मिनी पंजाब कहलाई जाने वाली बल्ह घाटी में इस बार टमाटर की बंपर फसल से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। इस सीजन में बल्ह घाटी से अब तक 50 करोड़ से अधिक के टमाटरों का कारोबार हो चुका है। हालांकि सीजन अब अंतिम चरण में है, लेकिन खेतों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.