कोलकाता | पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उनके 67वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”
उन्होंने आगे कहा, “मैं उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर प्रसन्नता की कामना करती हूं। वह इसी तरह गरिमा और समर्पण के साथ देश की सेवा करती रहें।”
बता दें कि द्रौपदी मुर्मू वर्ष 2022 में भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनी थीं। उनका कार्यकाल विभिन्न क्षेत्रों में समावेशिता और सामाजिक प्रतिनिधित्व का प्रतीक माना जा रहा है।