Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हमीरपुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला न्यायालय को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवा दिया गया। न्यायालय में मौजूद अधिवक्ता, कर्मचारी और आम जनता को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। डॉग स्क्वाड द्वारा परिसर की तलाशी ली गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक गंभीर सुरक्षा मामला है और हर पहलू से इसकी जांच की जा रही है। धमकी भरे ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल को लगाया गया है।जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एस. ठाकुर ने बताया कि ईमेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर को खाली करवाया गया और तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि वकीलों, कर्मचारियों और आम जनता की सुरक्षा प्राथमिकता है।

पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच की जा रही है। कोर्ट परिसर को खाली करवाने के साथ-साथ यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी ईमेल कहां से और किसके द्वारा भेजी गई। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है।सूचना मिलने के बाद कोर्ट परिसर के बाहर कर्मचारियों और लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को नियंत्रित किया और परिसर की जांच-पड़ताल पूरी की। पुलिस की शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां सतर्कता बनाए हुए हैं।जिला न्यायालय परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आने वाले दिनों में परिसर में अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए जा सकते हैं। मामले में साइबर सेल, पुलिस और बम निरोधक दस्ते संयुक्त रूप से कार्य कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.